नए एआई लैपटॉप, गेमिंग लैपटॉप और प्रिंटर्स पर मिलेंगे फेस्टिव ऑफर्स
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: HP for the festive season फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ, एचपी अपने लैपटॉप, एक्सेसरीज और प्रिंटर्स की लेटेस्ट रेंज पर आकर्षक छूट और खास डील्स की पेशकश कर रहा है। इन एक्सक्लूसिव ऑफर्स का उद्देश्य ग्राहकों के फेस्टिव अनुभव को बेहतर बनाना है। साथ ही, यह ग्राहकों के लिए अपनी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने का बेहतरीन अवसर है। इस फेस्टिव सीजन में खरीदार नए एआई ओमनीबुक लैपटॉप के साथ-साथ ओमेन और विक्टस गेमिंग लैपटॉप सीरीज पर आकर्षक बचत का लाभ उठा सकते हैं। इससे उन्हें अपनी जरूरतों के अनुसार चुनने के लिए कई विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा, एचपी अपने स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स की रेंज पर भी फेस्टिव ऑफर्स दे रहा है।
ये एक्सक्लूसिव ऑफर्स 10 नवंबर, 2026 तक एचपी वर्ल्ड स्टोर्स, एचपी के अधिकृत ऑफलाइन सेलर्स और एचपी ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध रहेंगे। इससे ग्राहकों को फेस्टिव सीजन की तैयारी करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
एचपी ओमनीबुक अल्ट्रा और एक्स
- प्रमुख बैंकों के साथ 18,000 रुपये तक का कैशबैक।
- ओमनीबुक अल्ट्रा खरीदते समय पुराने एचपी लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर कैशिफाई के जरिए एचपी स्विच ऑफर के तहत 20,000 रुपये तक का लाभ।
- ओमनीबुक एक्स खरीदते समय पुराने एचपी लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर कैशिफाई के जरिए एचपी स्विच ऑफर के तहत 15,000 रुपये तक का लाभ।
- ओमनीबुक अल्ट्रा या ओमनीबुक एक्स की खरीद पर 10,999 रुपये मूल्य का Da Milano कॉम्बो 499 रुपये में।
- ओमनीबुक एक्स या अल्ट्रा की खरीद पर 4,999 रुपये में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और एंटीवायरस की सुविधा।
एचपी ओमनीबुक 7, 5 और 3
- प्रमुख बैंकों के साथ 12,000 रुपये तक का कैशबैक।
- ओमनीबुक 7 खरीदते समय पुराने एचपी लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर कैशिफाई के जरिए एचपी स्विच ऑफर के तहत 10,000 रुपये तक का लाभ।
- ओमनीबुक 5 खरीदते समय पुराने एचपी लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर कैशिफाई के जरिए एचपी स्विच ऑफर के तहत 7,000 रुपये तक का लाभ।
- ओमनीबुक 3 खरीदते समय पुराने एचपी लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर कैशिफाई के जरिए एचपी स्विच ऑफर के तहत 5,000 रुपये तक का लाभ।
- ओमनीबुक 7, 5 या 3 की खरीद पर 10,999 रुपये मूल्य का Da Milano कॉम्बो 499 रुपये में।
- ओमनीबुक 7 की खरीद पर 3,999 रुपये में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और एंटीवायरस की सुविधा।
- ओमनीबुक 5 या 3 की खरीद पर 2,999 रुपये में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और एंटीवायरस की सुविधा।
एचपी ओमेन सीरीज
- ओमेन खरीदते समय पुराने एचपी लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर कैशिफाई के जरिए एचपी स्विच ऑफर के तहत 15,000 रुपये तक का लाभ।
- ओमेन की खरीद पर 10,999 रुपये मूल्य का Da Milano कॉम्बो 499 रुपये में।
- ओमेन की खरीद पर 4,999 रुपये में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और एंटीवायरस की सुविधा।
- ओमेन 5000 सीरीज की खरीद पर 3,727 रुपये मूल्य का HyperX CloudX Stinger 2 Core वायर्ड हेडसेट (ब्लैक) 499 रुपये में।
- ओमेन 5000 सीरीज की खरीद पर 6,397 रुपये मूल्य का HyperX Knight बैकपैक 999 रुपये में।
एचपी विक्टस सीरीज
- विक्टस खरीदते समय पुराने एचपी लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर कैशिफाई के जरिए एचपी स्विच ऑफर के तहत 10,000 रुपये तक का लाभ।
- विक्टस की खरीद पर 10,999 रुपये मूल्य का Da Milano कॉम्बो 499 रुपये में।
- विक्टस की खरीद पर 4,999 रुपये में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और एंटीवायरस की सुविधा।
- विक्टस 5000 सीरीज की खरीद पर 3,727 रुपये मूल्य का HyperX CloudX Stinger 2 Core वायर्ड हेडसेट (ब्लैक) 499 रुपये में।
- विक्टस 5000 सीरीज की खरीद पर 6,397 रुपये मूल्य का HyperX Knight बैकपैक 999 रुपये में।
एचपी स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स
- एचपी स्मार्ट टैंक प्रिंटर की खरीद पर टाइटन की Fastrack Vibes 4.0, VIP बिजनेस ट्रॉली या इंडिया टेरेन वाउचर में से कोई एक प्राप्त करें।
- एचडीएफसी बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से एचपी स्मार्ट टैंक प्रिंटर की खरीद पर 750 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक।
- चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के साथ ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक।
एआई फिएस्टा ऑफर
एचपी ओमनीबुक सीरीज, एचपी ओमेन सीरीज और एचपी विक्टस सीरीज की खरीद पर Claude 4, DeepSeek, GPT-5, Perplexity AI, Gemini 2.5 और Grok 4 सहित एआई प्लेटफॉर्म्स का 96,000 रुपये मूल्य वाला सब्सक्रिप्शन 999 रुपये में प्राप्त करें।
https://uphindinews.in/2026/10/14/bluedrumcase/

One thought on “एचपी ने फेस्टिव सीजन के लिए लेटेस्ट प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स की घोषणा की”