प्रभु के भक्तों के लिए समान व्यवस्था, Shri Ram Janmabhoomi Trust की वेबसाइट से विशिष्ट दर्शन का विकल्प हटा

Equal arrangements for devotees of the Lord, special darshan option removed from the website of Shri Ram Janmabhoomi Trust

श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला व राम परिवार के दर्शन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

अयोध्या। Shri Ram Janmabhoomi Trust : धर्म नगरी अयोध्या प्रभु के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधाएं शुरू की जा रही है। भेदभाव खत्म करने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट में बदलाव किया गया है। ट्रस्ट ने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था को सरल बनाते हुए ‘विशिष्ट दर्शन’ का विकल्प हटा दिया है। अब वेबसाइट पर केवल सुगम दर्शन व सामान्य दर्शन का ही विकल्प उपलब्ध है। इसके अंतर्गत श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला व राम परिवार के दर्शन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

पास पर श्रद्धालुओं की संख्या घटाई

दरअसल ट्रस्ट के इस बदलाव को दर्शन व्यवस्था में समानता लाने का प्रयास माना जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं को अब एक ही श्रेणी में दर्शन की सुविधा मिल रही है। 30 तारीख तक के सभी स्लॉट पहले ही फुल हो चुके हैं। सुगम दर्शन पास पर श्रद्धालुओं को रामलला व राम परिवार के दर्शन होंगे। जबकि सामान्य दर्शन पास पर रामलला, राम परिवार समेत सप्तमंडपम, कुबेर टीला व सप्तमंडपम के दर्शन होंगे। एक पास पर पांच श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा होगी। सुगम दर्शन पास पर पहले आठ श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे, लेकिन अब संख्या पांच कर दी गई है।’

मिर्जापुर में ट्रक समेत चार वाहन टकराए, बोलेरो में लगी आग, हादसे में 11 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother