बरेली में परिवार को बदनामी से बचाने के बेटी को मारकर थाने पहुंचा बोला, बदनामी नहीं सकता

बरेली। यूपी के बरेली जिले में शुक्रवार सुबह ऑनर किलिंग का मामला सामने आया, यहां एक युवक ने परिवार को बदनामी से बचाने के लिए बेटी की हत्या करने के बाद चौकी पहुंच गया और बोला…साहब मेरी बदनामी करा रही थी इसलिए मार डाला

पुलिस के अनुसाार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी का फतेहगंज पश्चिमी के रसूला गांव के रहने वाले विजेंद्र उर्फ भूरा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को लड़की के पिता की ओर से मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और एससी एसटी में मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के 161 के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

चौकी में किया सरेंडर

वहीं किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया था। बताया जा हैं की किशोरी के पिता ने गांव में हो रही बदनामी से नाराज होकर, गुरुवार रात किसी समय उसने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और चौकी परसखेड़ा में जाकर सरेंडर कर दिया। गांव पहुंची पुलिस किशोरी के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.