एंटरटेनमेंट डेस्क। रमजान के मौके पर रिलीज हुई मल्टीस्टार फिल्म Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही तहलका मचा दिया है। ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म यह बन गई है। सिनेमा घरों में ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज सिनेमाघरों में देखने को मिला। पेड प्रीव्यू से लगभग 50 करोड़ कमा चुकी यह फिल्म पहले दिन कमाल का कलेक्शन करने में कामयाब रही। रणवीर सिंह के करियर की भी यह सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पहले ही दिन कुल कलेक्शन 100 करोड़ के पार जाता दिखा।
रिलीज से पहले ही 50 करोड़ कमाए थे
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस काफी वक्त से एक्साइडेट थे। यही वजह है कि इसके पेड प्रीव्यू के टिकट जमकर बिके थे। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू से लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं पहले दिन के कलेक्शन में भी इसने धमाका कर दिया।सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन भी 145.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म ने पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, ऐसे में ‘धुरंधर 2’ ने अपनी ही पिछले फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। साथ ही ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पार कर लिया है।
नहीं टिक सकी ‘उस्ताद भगत सिंह’
‘धुरंधर 2’ के साथ ही साउथ एक्टर पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी। लेकिन यह कही भी टक्कर देती नजर नहीं आ रही है। पवन की फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 31.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘उस्ताद भगत सिंह’ के कलेक्शन पर ‘धुरंधर 2’ ने असर डाला है। दरअसल, यह बॉलीवुड फिल्म दक्षिणी भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हुई। ‘धुरंधर 2’ के तमिल वर्जन ने पहले दिन 958 शो के साथ 1.16 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तेलुगु वर्जन ने 1112 शो के साथ 2.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। मलयालम और कन्नड़ में इसका कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है। ‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।
Nine years of BJP government: योगी बोले, अब प्रदेश में न तो भय की जगह है, न ही दंगों का खतरा
