पीलीभीत: Life returned after death अभी तक आपने सड़क के गड्ढों की वजह से मौत की खबर सुनी होगी, इसके उलट यूपी के पीलीभीत जिले से सड़क के गड्ढे की वजह से एक मृत महिला के जीवित होने की खबर सामने आई। दरअसल बरेली के एक अस्पताल में महिला को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। जिसके बाद महिला को अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया जा रहा था लेकिन उसे बीच रास्ते में होश आ गया। होश में आने की वजह बरेली की खराब सड़क बताई जा रही है। जब महिला को एम्बुलेंस से घर ले जा रहे थे, तभी गाड़ी सड़क के गड्ढे में फंस गई, जिससे महिला के शरीर को झटका लगा। इसी के बाद उसे होश आ गया यानी महिला फिर से जीवित हो उठी। इस चमत्कारी घटना से महिला के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ब्रेन डेड महिला का नाम विनीता शुक्ला है उसके पति का नाम कुलदीप शुक्ला है। विनीता की तबीयत 22 फरवरी को खराब हुई थी, जिसके बाद परिवार वालों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि विनीता फिर से ठीक हो पाएगी। विनीता जो अब न सिर्फ होश में आ गई है बल्कि परिवार वालों से बातचीत भी कर पा रही है। विनीता के परिवार वालों को यह उम्मीद नहीं थी कि वह ठीक हो पाएगी। इस वजह से परिवार वाले विनीता के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था।
अंतिम संस्कार की तैयारी
उनकी सास ने बताया कि ‘वह सांस नहीं ले रही थी। बस एक धीमी होती हुई धड़कन थी।’ वहीं विनीता के पति कुलदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। पति ने कहा, ‘वहां सिर्फ दिल की धड़कनें थम सी गई थीं। जैसे ही एम्बुलेंस हाफिजगंज पहुंची, वह एक बड़े गड्ढे में जा फंसी और गाड़ी बेकाबू होकर आगे बढ़ गई। इसी झटके की वजह से विनीता की सांसें वापस आ गईं।’ 22 फरवरी को विनीता घर में काम कर रही थी, उसी वक्त वह बेहोश हो गई। जिसके बाद परिवार वाले उन्हें पीलीभीत के एक अस्पताल ले गए। इस अस्पताल के डॉक्टरों ने विनीता को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें घर ले जा रहे थे ताकि विनीता का अंतिम संस्कार कर दिया जाए।
death hoax :13 साल पहले मृत व्यक्ति को स्कूटर चलाते देख हुआ स्तब्ध, छह पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
