Infosys ने मोहाली डेवलपमेंट सेंटर के विस्तार की घोषणा की

Infosys announces expansion of Mohali Development Centre

पंजाब के आर्थिक एवं तकनीकी विकास में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी है।

  • मोहाली में 3,50,000 वर्ग फीट के नए इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट कैंपस के साथ अपना रीजनल फुटप्रिंट बढ़ाएगी इंफोसिस

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली:: नेक्स्ट जनरेशन डिजिटल सर्विसेज और कंसल्टिंग के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी कंपनी इंफोसिस (NSE, BSE, NYSE: INFY) ने आज कैंपस में औपचारिक भूमि पूजन के साथ अपने मोहाली डेवलपमेंट सेंटर (डीसी) के विस्तार की घोषणा की। इस कदम से उत्तर भारत में इंफोसिस की मौजूदगी और बढ़ेगी। इस विस्तार के साथ इंफोसिस ने इनोवेशन को बढ़ावा देने, स्थानीय प्रतिभाओं को पोषित करने और पंजाब के आर्थिक एवं तकनीकी विकास में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी है।

भूमि पूजन के दौरान पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री एस. भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार के निवेश संवर्धनऊर्जा एवं स्थानीय प्रशासन मंत्री श्री संजीव अरोड़ा उपस्थित रहे। इंफोसिस की तरफ से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर श्री जयेश संघराजकाएक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री सुनील कुमार धारेश्वर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री नीलाद्री प्रसाद मिश्रा के अतिरिक्त, राज्य सरकार व इंफोसिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस विस्तार के तहत इंफोसिस सपोर्टिंग फैसिलिटी के साथ नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक बनाएगी। कुल करीब 3,50,000 वर्ग फीट में विस्तार की योजना है। इसमें करीब 3,000 कर्मचारियों की जगह होगी। इससे बड़े पैमाने पर एआई आधारित सॉल्यूशंस डिजाइन करने, को-क्रिएट करने और क्रियान्वित करने की इंफोसिस की क्षमता बढ़ेगी।

डीसी विस्तार के प्रमुख बिंदु

  • एक उच्च दक्षता वाला भवन, दिन में प्राकृतिक रूप से प्रकाशित इंटीरियर, डे-लाइट हार्वेस्टिंग एवं ऑक्युपेंसी सेंसर्स के साथ एलईडी-बेस्ड इंटेलीजेंट लाइटिंग
  • जोन आधारित एचवीएसी कंट्रोल के सपोर्ट से एडवांस्ड रेडिएंट कूलिंग एवं हीटिंग
  • मेंब्रेन बायोरिएक्टर टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए 100 प्रतिशत वेस्ट वाटर रीसाइकिलिंग सिस्टम एवं व्यापक जल संरक्षण की व्यवस्था
  • हीट-आइलैंड इफेक्ट को कम करने के लिए व्यापक हरित क्षेत्र और कचरे को न्यूनतम रखने के लिए मॉड्यूलर सिस्टम के साथ इको-फ्रेंडली कंस्ट्रक्शन मैटेरियल
  • लगातार निगरानी और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन को सक्षम बनाने के लिए स्मार्ट बिल्डिंग टेक्नोलॉजी

Infosys मोहाली के मौजूदा परिचालन में करीब 1,000 कर्मचारी हैं, जहां से बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एवं इंश्योरेंस, रिटेल और हेल्थकेयर जैसे प्रमुख सेक्टर से जुड़े वैश्विक क्लाइंट्स के लिए एडवांस्ड डिजिटल सर्विसेज प्रदान की जाती हैं। विस्तारित कैंपस से क्लाउड, एआई, एप्लिकेशन डेवलपमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में इंफोसिस की क्षमता बढ़ेगी और कंपनी अपने वैश्विक क्लाइंट्स की मांग को बेहतर तरीके से पूरा करने में सक्षम होगी। इससे क्लाइंट्स को बड़े पैमाने पर एआई आधारित मूल्यों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

Infosys announces expansion of Mohali Development Centre
इस विस्तार के तहत इंफोसिस सपोर्टिंग फैसिलिटी के साथ नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक बनाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा

Infosys के मोहाली डीसी के विस्तार से टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन के इमर्जिंग हब के रूप में पंजाब की स्थिति मजूबत होगी। इस निवेश से पंजाब एवं पड़ोसी राज्यों के युवाओं के लिए रोजगार के उल्लेखनीय अवसर सृजित होंगे, साथ ही राज्य का आईटी इकोसिस्टम मजूबत होगा। हम इस क्षेत्र में तकनीक आधारित एवं समावेशी आर्थिक विकास की दिशा में इंफोसिस के सतत प्रयासों को लेकर उत्साहित हैं।’

इंफोसिस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर  जयेश संघराजका ने कहा, ‘हमें मोहाली में अपनी मौजूदगी को विस्तार देने की खुशी है। यह अपने क्लाइंट्स को बेहतर मूल्य देने के लिए हमारी एआई-फर्स्ट रणनीति को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट से हमें मजबूत स्थानीय प्रतिभाओं का लाभ उठाने, परिचालन क्षमता बढ़ाने और अपने कर्मचारियों को हाइब्रिड वर्क एनवायरमेंट देने में मदद मिलेगी। बेहतर गुणवत्ता वाले रोजगार के अवसर सृजित करते हुए और क्षेत्र के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करते हुए विस्तार का यह कदम पंजाब के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा।’

death hoax :13 साल पहले मृत व्यक्ति को स्कूटर चलाते देख हुआ स्तब्ध, छह पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria