Anganwadi recruitment scam सीडीओ का रुपये मांगने का वायरल, डिप्टी सीएम ने किया सस्पेंड

Video of CDO demanding money goes viral, Deputy CM suspends him

सीडीओ कथित तौर पर पैसों की व्यवस्था करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं।

लखनऊ।Anganwadi recruitment scam इस समय प्रदेश स्तर पर आंगनाबड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति चल रही है। बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों से पैसा लिया जा रहा है। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से हुआ। वायरल वीडियो में सीडीओ ने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के सामने डिमांड रखी। कहा कि ‘हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए’। मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सीडीओ कथित तौर पर पैसों की व्यवस्था करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। मामला एटा जिले का बताया जा रहा है।

वीडियो में सीडीओ, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी से बात कर रहे हैं। उनसे कहते हैं कि ‘हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए। आप अपने आदमी हैं पचौरी, पैसे दिलवाइए।’ संजीव पचौरी ने सीडीओ की इस कथित मांग को इन्कार कर दिया। उन्होंने पैसे के किसी भी लेन-देन में शामिल होने से मना कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

केशव मौर्य ने किया सस्पेंड

नागेंद्र नारायण मिश्रा ग्राम्य विकास सेवा (बीडीओ से प्रोन्नत) होकर सीडीओ बने हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सीडीओ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

Sold land for marriage : जमीन गिरवी रख सातवीं शादी की तैयारी कर रहे पिता के खिलाफ थाने पहुंचा बेटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria