स्पोर्टस डेस्क।T20 world cup क्रिकेट के मैदान पर भारत पाकिस्तान जब भी आमने —सामने होते है तो रोमांच अपने चरम होता है। एक तरफ पाकिस्तानी फैन, पूर्व क्रिकेटर समेत टीम भारत को गीदड़ भभकी दे रहीं थी, वह मैदान पर आते ही फुस्स हो गई। भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित किया कि मैदान में बेहतरीन खेल से जवाब दिया जाता है न कि बड़बोलेपन से। पहले भारतीय टीम ने एक शानदार स्कोर बनया, फिर गेंदबाजों ने पाक टीम को बीस ओवर से पहले आलआउट करके मैच अपने नाम कर लिया। इस बीच पाक टीम को बुरी तरह हारता देख पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नकवी बीच में ही मैदान से भागते नजर आए।
टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया ताजा मुकाबला एक तरफा रहा। मैच शुरू होने से पहले जितनी चर्चा थी, मैदान पर उतना मुकाबला देखने को नहीं मिला। नतीजा भारत ने एक बड़े अंतर से पाकिस्तान को हराया। जितनी गीदड़भभकी पाकिस्तान ने दिखाई थी, भारत का प्रदर्शन मैदान पर उससे ऊंचा था। बातों के नवाब सिर्फ बातों में उलझ कर रह गए और भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों बीसीसीआई और भारत को क्रिकेट की दुनिया का सुपर पावर कहा जाता है।
VIDEO | ICC Men’s T20 World Cup, 2026: PCB chief Mohsin Naqvi leaves R. Premadasa International Stadium. #INDvsPAK
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/QXbYcjFUCN
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
नवाज का विकेट और नकवी की रवानगी
पाकिस्तानी पारी का 12वां ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। मोहम्मद नवाज के आउट होते ही स्कोर 77/5 हो चुका था और दबाव चरम पर था। इसी बीच पीटीआई के कैमरों ने मोहसिन नकवी को स्टेडियम से बाहर निकलते हुए कैद कर लिया। बाद में तस्वीरें सामने आईं कि वह मैच खत्म होने से पहले ही कार में बैठकर रवाना हो गए। सोशल मीडिया पर यह दृश्य तेजी से वायरल हुआ। कई प्रशंसकों ने तंज कसा कि हार देखने से पहले ही नकवी ने निकल लेना बेहतर समझा।
CB Singhने समाजवादी आदर्शों, जीवन मूल्यों और सपनों से भरपूर जीवन जीया
