भाई की साली से सादी करना चाहता था युवक, बात नहीं बनी तो भाभी का ब्लेड से गला रेता

A young man wanted to marry his brother's sister-in-law; when things didn't work out, he slit her throat with a blade.

छोटी बहन ने शादी से इनकार किया तो दीपक अपनी भाभी करिश्मा से खुन्नस मान गया।

मथुरा। Sister-in-law’s throat slit यूपी के मथुरा जिले से प्यार और खूनी जंग की ऐसी खबर सामने आई, जिसे पढ़कर आपका भी माथा गर्म हो जाए। यहां दीपक नामक एक युवक का दिल भाई की साली पर आ गया। लेकिन बात नहीं बनी तो वह भाभी से इस कदर नाराज हुआ कि उसने ब्लेड से उसका गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी करने का नाटक किया। परिजन दोनों को निकटवर्ती सीएचसी में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भाभी को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवर को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

इस वारदात के बाद मां ने घटनास्थल से साक्ष्य मिटाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। फोरेंसिक टीम ने बाद में साक्ष्य संकलन किया। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बाघई कटैलिया निवासी ज्वाला प्रसाद के बड़े बेटे प्रमोद व छोटे बेटे दीपक का चार माह पहले आगरा के खंदौली क्षेत्र के नंदलालपुर निवासी करिश्मा व उसकी छोटी की बहन के साथ रिश्ता तय हुआ था। शादी से कुछ दिन पहले करिश्मा की छोटी बहन ने दीपक से शादी करने से मना कर दिया, लेकिन करिश्मा और प्रमोद की एक नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में शादी हो गई। छोटी बहन ने शादी से इनकार किया तो दीपक अपनी भाभी करिश्मा से खुन्नस मान गया।

देवर-भाभी जमीन पर लहूलुहान पड़े थे

रविवार सुबह आठ बजे करिश्मा घर के कमरे थी, इसी दौरान देवर दीपक उनके कमरे में पहुंचा। साली से शादी को लेकर दीपक भाभी से झगड़ने लगा और थोड़ी देर बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। करिश्मा ने इसकी शिकायत पति से करने की कही, तो दीपक ने ब्लेड से उसका गला रेत दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने अपने गले पर भी ब्लेड मारकर लहूलुहान कर लिया। घर के आंगन में बैठी मां अंगूरी देवी की चीख-पुकार की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची तो देवर-भाभी जमीन पर लहूलुहान पड़े थे।

परिजन ने दोनों को सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत और सीओ संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मायके वालों को सूचना दी गई।

मां ने सबूत मिटाने की कोशिश की

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां से साक्ष्य गायब मिले। कड़ाई से पूछताछ पर दीपक की मां अंगूरी देवी ने बताया वारदात स्थल से खून साफ कर दिया और खून से सने कपड़े भी धोकर सुखाने के लिए धूप में डाल दिए। ब्लेड को चूल्हे में जल रही आग में फेंक दिया। हालांकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और मायके वालों की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

बदमाशों को वारदात का जिम्मेदार बताया

ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के बाद दीपक की मां गली में खड़े होकर हल्ला कर रहीं थी कि घर में चार-पांच नकाबपोश बदमाश घुस गए। बहू और बेटे का गला रेत दिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही परिजन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंच गए। डॉक्टरों की सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने सच्चाई से पर्दा उठाया। फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।

GodrejEnterprisesGroup ने भारत की डेटा सेंटर महत्वाकांक्षाओं को दी रफ्तार, स्केल्ड-अप और ग्रीन-रेडी समाधान पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria