Murder for twenty rupees इंदौर में सिर्फ 20 रुपये लूटने के लिए मजदूर को उतारा मौत के घाट, 18 बार किया चाकू से हमला

In Indore, a labourer was stabbed to death 18 times for robbing him of just Rs 20.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिया।

इंदौर।Murder for twenty rupees मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, यहां मात्र बीस रुपये और एक मामूली मोबाइल लूटने के लिए छत्तीसगढ़ के देवरघाट सक्ती निवासी 45 वर्षीय खोजीराम नारंगे की हत्या कर दी गई। वह इंदौर के लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के सामने रहता था और पोलोग्राउंड स्थित कलर लैब में बाइंडिंग का काम करता था। 12 फरवरी को बाणगंगा थाना अंतर्गत एमआर-4 पर उसका शव मिला। पुलिस के अनुसार, उसकी हत्या बीस रुपये और मोबाइल लूटने के लिए की गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से मिला मोबाइल

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चाकू, 20 रुपये, बाइक, टूटा मोबाइल व सिमकार्ड भी जब्त की है। पुलिस ने शनिवार को रेडवाल कालोनी से आर्यन उर्फ लड्डू वर्मा और भागीरथपुरा के भरत वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि खोजीराम शराब के नशे में था। उसे लूटने के लिए रोका था, लेकिन वह रिपोर्ट लिखवाने की धमकी देने लगा। इस पर आर्यन ने दनादन चाकू मारना शुरू कर दिए। खोजीराम के शरीर पर चाकू से 18 हमले किए गए थे। बाद में गला भी रेत दिया।

सुईं से मिला हत्यारों का सुराग

पुलिस के मुताबिक खोजीराम भाई से सौ रुपये लेकर शराब खरीदने गया था। 80 रुपये की शराब ली, वापस लौटते समय बदमाश वाइन शाप से ही उसके पीछे लग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भागीरथपुरा से एक युवक को उठाया, जिसने बताया कि रात में आर्यन और भरत घर आए थे। पीने का पानी और सुईं मांगी थी। पुलिस को आशंका हुई कि सुईं सिमकार्ड निकालने के लिए मांगी होगी। दोनों हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो अपराध स्वीकार लिया। आरोपितों ने मोबाइल और सिम तोड़ कर फेंक दिए थे।

आरोपित कुछ दिनों पूर्व ही खाटू श्याम दर्शन करने राजस्थान गए थे। लौटते वक्त चाकू खरीद कर लाए थे। आरोपित चाकू चलाने के लिए लेकर घूम रहे थे। जैसे ही खोजीराम ने विरोध किया आर्यन ने चाकू मारे और गला घोंट दिया।

T20 world cup भारत ने पाकिस्तान को फिर हराया, मैदान पर काम नहीं आई पाक बड़बोलों की हेकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria