यह कैसी मोहब्बत: पहले पति को छोड़ होने वाली दामाद के साथ भागी, अब बहनोई के साथ हुई नौ दो ग्यारह

What kind of love is this: first she left her husband and ran away with her would-be son-in-law, now she is eloping with her brother-in-law.

करीब दस माह दामाद के साथ रहने के बाद बहनोई के साथ भाग गई।

अलीगढ़। what kind of love is this  बेटी की शादी के 12 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ भागने वाली महिला ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब वहीं महिला नए नवेले पति यानि होने वाले दामाद को छोड़कर बहनोई के साथ रुपये और गहने लेकर फरार हो गई। वहीं उसका दूसरा पति अब पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगा रहा है। सूत्रों के अनुसार उसके पहले पति ने 15​ दिन पहले ही दूसरी महिला से शादी करके घर बसा लिया है।

बता दें कि अलीगढ़ के थाना दादों के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में थाना मडराक के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद उसकी होने वाली सास अपना देवी के साथ मोबाइल पर खूब बातें होने लगी। बातों ही बातों में दोनों में इतनी नजदीकियां बढ़ गई कि दोनों ने एक —दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। शादी के 12 दिन पहले अपना देवी पति, परिवार को छोड़कर होने वाले दामाद के साथ चली गई। पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बिहार सहित कई राज्यों में दबिश दी। इसके बाद दोनों स्वयं दादों थाने पहुंचे। वहां से दोनों को मडराक थाने बुलाया गया, जहां सास और दामाद ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात स्वीकार करते हुए जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं। दोनों की सहमति और लिखित बयान के बाद छोड़ दिया गया और दोनों साथ रहने चले गए।

करीब दस माह बाद ही बुधवार की दोपहर दादों थाने पहुंचे राहुल ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के एक जिले में रहकर फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। वहां से छह फरवरी को उसे छोड़कर उसकी पत्नी अपना देवी अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है। वह अपने साथ रुपये और गहने साथ लेकर गई है। पीड़ित ने बताया कि शादी के बाद से ही वह अपने बहनोई से फोन पर बात करने लगी थी। उसकी अनुपस्थिति में वह घर भी आने—जाने लगा था।

6 फरवरी को जब वह फेरी लगाने गया तो उसके पीछे वह घर में रखे रुपये और जेवर लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। इसके बाद उसने बिहार पुलिस से गुहार लगाई तो उसकी सुनवाई नहीं हुई, परेशान होकर वह यहां आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं इस मामले में दादों थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित बुधवार को थाने आया था। उसने कार्यालय में स्टाफ को प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन घटना हमारे थाना क्षेत्र की नहीं है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो पाएगी।

UP budget योगी सरकार ने सदन में पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट, 9.13 लाख करोड़ से बदलेगी यूपी की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria