बीएमसी की कमान संभाल सकती है Ritu Tawade बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, डिप्टी मेयर के लिए यह मैदान में

Ritu Tawade could take charge of the BMC; BJP has announced her as their candidate, and she is in the running for the Deputy Mayor position.

महिलाओं के सम्मान और अश्लील विज्ञापनों के खिलाफ उनके आंदोलनों की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हुई है।

मुंबई।देश की सबसे अमी महानगर पालिका की कमान तेज तर्रार नेता Ritu Tawade की हाथों में आ सकती है। बीजेपी ने उन्हें ने ब्रह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव जीतने के बाद महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। दरअसल, मुंबई मेयर का पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। अगर रितु तावड़े बीएमसी की अगली मेयर बनीं तो यह पहली बार होगा कि मुंबई में भाजपा का मेयर बनेगा।

दूसरी ओर शिवसेना शिंदे गुट ने बीएमसी में डिप्टी मेयर पद के लिए दावा ठोंका है। पार्टी की तरफ से संजय शंकर घाड़ी उप महापौर पद के उम्मीदवार हैं।वहीं महापौर के लिए रविवार को नामांकन होगा, 11 फरवरी को वोटिंग होगी। वैसे बता दें उनका जितना तय माना जा रहा है,क्योंकि भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट की स्थिति काफी मजबूत है।

तेज तर्रार नेताओं में गिनती

रितु तावड़े का जन्म 18 अप्रैल 1973 को हुआ था और उन्होंने एसवाईबी.कॉम  तक शिक्षा प्राप्त की है। उनके परिवार में उनके पति राजेश तावड़े (उद्यमी), एक बेटा यश (कंप्यूटर इंजीनियर) और एक बेटी मधुरा (अधिवक्ता) हैं। रितु तावड़े शिक्षा समिति की पूर्व अध्यक्षा रह चुकी हैं और उनके पास राजनीति का व्यापक अनुभव है। उन्होंने 2012 (प्रभाग 127), 2017 (प्रभाग 121) और 2025 (प्रभाग 132) के चुनावों में जीत हासिल की है। इसके अलावा वह महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी रही हैं।

​गुजराती समाज में मजबूत पकड़

Ritu Tawade  मराठा समुदाय से आती हैं, लेकिन उन्होंने अब तक गुजराती बहुल क्षेत्र (घाटकोपर) से बड़े अंतर से चुनाव जीते हैं। भाजपा उन्हें एक आक्रामक मराठी चेहरे के रूप में देखती है, जो मराठी और गुजराती दोनों मतदाताओं को जोड़ने में सक्षम हैं। यह उनके सामाजिक प्रभाव को भी दर्शाता है। महिलाओं के सम्मान और अश्लील विज्ञापनों के खिलाफ उनके आंदोलनों की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हुई है।उन्होंने घाटकोपर में पानी की किल्लत दूर करने के लिए पानी माफियाओं के खिलाफ ‘हंडा मोर्चा’ निकाला था, जिसके बाद प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

महायुति की मजबूत स्थिति

चुनाव में भाजपा (89) और शिंदे नीत शिवसेना (29) की संयुक्त संख्या 118 है, जो बहुमत के लिए जरूरी 114 के आंकड़े को पार कर गई है। इस बहुमत के कारण महायुति गठबंधन अपना महापौर (मेयर) चुनने की स्थिति में है। दूसरी तरफ बीते 25 साल से बीएमसी पर काबिज शिवसेना उद्धव गुट इस बार खाली हाथ रह गया।

Government land reclaimed बरेली में 18 साल की कानूनी लड़ाई के बाद सरकारी जमीन पर बनाई गई मस्जिद पर चला बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria