भारत ने Under-19 World Cup में लगाया जीत का छक्का, इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार बना विजेता

स्पोर्ट्स डेस्क।Under-19 World Cup  भारत ने अंडर-19 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में 100 रन से हराकर विश्वकप का छठी बार खिताब अपने नाम किया। टास जीतकर पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 412 रन का पहाड़ जैसा स्कोर किया, जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम धराशाही हो गई इस तरह भारत ने छठी बार विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया।

वैभव ने किया शानदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं। 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी में उनके बल्ले से 15 चौके और इतने ही छक्के निकले। 14 वर्षीय बल्लेबाज के इस दमदार प्रदर्शन ने क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। यह आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट फाइनल (पुरुष, महिला और सभी आयु वर्ग) में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ट्रैविस हेड के नाम था, जिन्होंने 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहली पारी में 163 गेंद में 174 रन बनाए थे।

कनिष्क चौहान ने फिनिश की पारी

भारतीय टीम 308 रन तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी। यहां से अभिज्ञान कुंडू ने आरएस अम्ब्रीश के साथ 51 रन की साझेदारी की। अभिज्ञान कुंडू 31 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अम्ब्रीश ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाकर स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। इंग्लिश खेमे से जेम्स मिंटो ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Shamli News 90 मुकदमों में वांछित 50 हजार का इनामी रिहान शामली पुलिस की गोली से हुआ ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria