Chinese kite string: चाइनीज मांझे से मौत को माना जाएगा हत्या,होगी सख्त कार्रवाई

Deaths caused by Chinese kite string will be considered murder, and strict action will be taken.

अब यूपी में चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को हत्या माना जाएगा।

लखनऊ।Chinese kite string:  पतंग उड़ाने के शौकिनों के लिए चाइनीज मांझा पहली पसंद है,क्योंकि इससे दूसरे की पतंग की डोर काटने में आसानी होती है, लेकिन किसी का यह शौक किसी के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। खासकर बाइक चालकों के लिए चाइनीज मांझा काफी खतरनाक है। हाईवे से लेकर सामान्य सड़कों पर ही बाइक सवारों के गले में चाइनीज मांझा फंस रहा है,जिससे कई की जान जा रही है, कई गंभीर रूप से घायल हो रहे है। इस मामले में यूपी सरकार ने संज्ञान लिया है। चाइनीज मांझे पर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने यूपी में चाइनीज मांझा को बैन कर दिया है। साथ ही अब यूपी में चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को हत्या माना जाएगा।

यूपी में लगा प्रतिबंध

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में राज्यव्यापी छापेमारी करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी पतंग की डोर से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, इस राज्यव्यापी कार्रवाई की उच्च स्तरीय समीक्षा की जाएगी। 4 फरवरी को राजधानी लखनऊ में बाइक से जाते समय एमआर की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। इससे उसकी मौत हो गई। चाइनीज मांझा गले में फंसने से बाइक सवार खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया भी लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले भी कई बार चाइनीज मांझा लोगों के लिए काल साबित हो चुका है।

अब यूपी में ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाएगा। चाइनीज मांझे से मौत पर अब हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। पिछली समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों से पूछा कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज़ मांझा कैसे बिक रहा है? सीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर ऐसे मांझे की बिक्री, भंडारण और सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को ट्रक ने कुचला, चारों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria