सनकी दुल्हन: मनपसंद लड़के से नहीं हुई शादी तो आधी रात को पति की दांतों से काट ली… मचा हड़कंप

Crazy bride: Unable to marry her favorite man, she bit her husband in the middle of the night... causing a stir.

आरोप लगाया कि विवाहिता सिगरेट और शराब का नशा करती है।

गाजियाबाद। Husband’s tongue cut यूपी के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां मनपसंद लड़के से शादी नहीं होने पर महिला ने आधी रात को पति की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी। इससे युवक दर्द से तड़पने लगा, चीख—पुकार सुनकर परिजन दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो युवक दर्द से छटपटा रहा था और उसकी जीभ बिस्तर पर पड़ी हुई थी। इससे नाराज परिजनों और पड़ोसी महिलाओं ने आरोपी महिला की जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने बताया कि महिला किसी और से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजनों उसकी मर्जी के खिलाफ मेरे बेटे से शादी कर ​दी। विवाह के बाद से वह अच्छे से नहीं रहती थी, न तो खाना बनाती थी, न ही पति से संबंध। सोमवार रात को भी उसने खाना नहीं बनाया। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ, इसके बाद जब सभी सोने चले गए तो आधी रात को बेटे की चीख सुनकर लोग जब उसके कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए।

गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया वहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। घटना से गुस्साई कॉलोनी की महिलाओं ने आरोपी विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी। युवक के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता किसी और युवक से शादी करना चाहती थी मगर परिजनों ने जबरन उसकी शादी यहां कर दी। इसी बात को लेकर विवाद होता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया।

महिला सिगरेट और शराब का नशा करती है

नगर की एक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि मई 2025 में युवक की शादी मेरठ निवासी एक युवती के साथ हुई थी। युवक के पिता का आरोप विवाहिता शादी से खुश नहीं थी। वह किसी अन्य युवक से शादी करना चाहती थी। आरोप लगाया कि विवाहिता सिगरेट और शराब का नशा करती है। इतना ही नहीं वह दिन भर मोबाइल पर बातों में लगी रहती थी और रील बनाती थी। इसके अलावा विवाहिता ने पति को कभी संबंध भी नहीं बनाने दिए। इस बात को लेकर विवाद होता रहता था। करीब आठ माह में छह बार पंचायत भी हुई मगर विवाहिता के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

आधी रात में दांतों से जीभ काटकर अलग की

युवक के पिता ने बताया कि सोमवार शाम वह काम से घर लौटे। मगर विवाहिता ने किसी को भी खाना नहीं परोसा। इस बात को लेकर खूब नोकझोंक हुई। युवक ने भी विवाहिता को समझाने का प्रयास किया मगर उसने एक नहीं सुनी। रात में पति पत्नी ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चले गए। करीब एक बजे कमरे से युवक के तेज चिल्लाने की आवाज आई। परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तो लहूलुहान युवक तड़प रहा था और उसकी जीभ बिस्तर पर पड़ी हुई थी। आग बबूला विवाहिता गाली-गलौज कर रही थी। युवक ने परिजनों को बताया कि उसने संबंध बनाने का प्रयास किया तो गुस्साई पत्नी ने दांतों से उसकी जीभ काटकर अलग कर दी। जीभ अलग करने के बाद भी आरोपी विवाहिता शांत नहीं हुई और लगातार अभद्रता करती रही।

कॉलोनी की महिलाओं ने विवाहिता को पीटा

विवाहिता द्वारा दांतों से युवक की जीभ काटकर अलग करने की जानकारी लगते ही कॉलोनी की महिलाओं में आक्रोश पैदा हो गया। गुस्साई महिलाएं मकान की छत पर पहुंच गईं और आरोपी विवाहिता की पिटाई कर दी। विवाहिता ने फोन कर अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। परिजनों ने आते ही युवक की मां की पिटाई कर दी। इस बात से नाराज कॉलोनी की महिलाओं ने विवाहिता और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। घंटों तक हंगामा होता रहा।घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे तथा पति उसकी बेरहमी से पिटाई करता था। सोमवार को भी खाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पति ने उसकी पिटाई की। गुस्से में आकर उसने पति की जीभ काट ली।

टाटा मुंबई मैराथन 2026 में अर्पण के #POCSOPakadLega अभियान ने बाल लैंगिक शोषण के ख़िलाफ़ ज़ोरदार आवाज़ उठाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria