Sonia Gandhi पर एफआईआर दर्ज करने की मांग, विदेशी नागरिक होते हुए वोटरलिस्ट में नाम जुड़वाने का आरोप

Demand to file FIR against Sonia Gandhi, accused of adding name in voter list despite being a foreign citizen

विदेशी नागरिक होते हुए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आरोप।

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Sonia Gandhi  पर विदेशी नागरिक होते हुए भारतीय मतदाता सूची में जुड़वाने का आरोप लगा है।, इसके लिए उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसकी सुनवाई 10 सितंबर को होनी है।

1980 में जुड़ा नाम, जबकि 1983 में बनीं नागरिक

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) वैभव चौरसिया ने गुरुवार कुछ देर तक मामले की सुनवाई की और कहा कि मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। विकास त्रिपाठी नामक व्यक्ति की तरफ से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल किया गया था, जबकि वह अप्रैल 1983 में भारत की नागरिक बनी थीं।त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि गांधी का नाम 1980 में मतदाता सूची में शामिल किया गया था, 1982 में हटाया गया और फिर 1983 में फिर से जोड़ा गया। त्रिपाठी के वकील ने कहा कि उनका भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी अप्रैल 1983 का है। 1980 में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में उनका नाम कैसे शामिल हुआ, जिसे फिर 1982 में हटाया गया और 1983 में फिर से दर्ज किया गया।

जमा किए गए थे जाली दस्तावेज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वकील ने आगे कहा कि 1980 में Sonia Gandhi मतदाता सूची में उनका नाम शामिल होने का मतलब है कि कुछ जाली दस्तावेज जमा किए गए थे और यह एक संज्ञेय अपराध का मामला है। इसलिए, उन्होंने अदालत से प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश देने का अनुरोध किया। त्रिपाठी की तरफ से वकील ने दलीलें पूरी करने के बाद अदालत ने कहा कि मामले पर अगले सप्ताह फिर से विचार किया जाएगा। हालांकि, गांधी या दिल्ली पुलिस को अभी तक कोई औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।

 

वाराणसी में Fake call center पकड़ा, साइबर ठग यहां से करते थे धोखाधड़ी, 32 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria