बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, नौ जवान शहीद

nine soldiers martyred

लगभग तीन किलो का आईईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार दोपहर नक्सलियों ने कायराना हरकत करते हुए आपरेशन से लौट रहे जवानों के वाहन पर आईईडी विस्फोट किया, जिससे नौ जवान शहीद हो गए और घायल हो गए। वाहन में कुल कितने जवान थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। जवान नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे। दरअसल छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है।
बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने नौ जवानों के शहीद होने की जानकारी दी है। इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग तीन किलो का आईईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

सात फीट हुआ जमीन पर गड्ढा

धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के पुर्जे 15 फीट ऊपर जाकर पेड़ पर लटके नजर आए। आईईडी विस्फोट में लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। धमाके में जवानों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए। हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग 50 किलो का आईईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।
जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। छह से ज्यादा वाहनों में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। दंतेवाड़ा से अतिरिक्त बल रवाना किया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dhanashree’s song became a hit after divorce Know who is Ranya Rao who has been caught in gold smuggling Janhvi Kapoor ready to sizzle Manushi Chhillar is the new face of ‘Race 4’ Benefits of eating raw garlic