सदन में सदन राहुल के बयान से हिन्दुओं में आक्रोश, वाराणसी में पुतला दहन करके जताई नाराजगी

वाराणसी। लोकसभा चुनाव में अपेक्षा से अधिक मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना संतुलन खो बैठे है, इसी आवेश में उन्होंने भाजपा और आरएसएस को घेरते-घेरते हिन्दुओं के खिलाफ बयान देकर खुद घिर गए है। राहुल के बयान का न केवल सभी धर्मों के महात्माओं ने विरोध जताया है कि बल्कि हिन्दू समाज में भारी आक्रोश है।

भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में नई सड़क स्थित गीता मंदिर गेट पर कांग्रेस नता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। आरोप है कि लोकसभा में संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसात्मक कहा है।भाजपा नेता ने कहा इतिहास गवाह है कि कांग्रेस अनेकों हिंसात्मक कार्रवाई में देश में लिपटी रही है। चाहे वह1984 के दंगे हो कांग्रेस के कारण हुए भागलपुर के देंगे, ऐसे अनेकों उदाहरण देश में मौजूद हैं। हिंसात्मक लोगों का साथ देने का काम निरंतर कांग्रेस करती है।

राहुल के विरोध में सारनाथ में युवाओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया था। युवाओं ने कहा था कि राहुल हिंदू होकर हिंदू का अपमान कर रहे हैं। उनकी मानसिकता पर सवाल उठाया था। नरेंद्र मोदी विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother