Protector turned predator : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के बदले संबंध बनाने होटल में बुलाया, गिरी गाज

Rape victim was invited to a hotel for sex in exchange for justice, police said.

शिकायत पर एसएसपी ने मुख्य आरक्षी को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

अलीगढ़। Protector turned predator एक कहावत है जब माली से ही फुल को खतरा बढ़ जाए तो वह अपना दर्द किसे सुनाए। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के अलीगढ़ ​के क्वासी थाने से सामने आया। नगला पटवारी चौकी के मुख्य आरक्षी इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कि मुख्य आरक्षी ने दुष्कर्म की शिकायत में मदद के नाम पर उससे अश्लील बातें कीं। संबंध बनाने के लिए होटल में आने का प्रस्ताव रखा। व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो मांगे। शिकायत पर एसएसपी ने मुख्य आरक्षी को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

सीएम पोर्टल पर दी थी शिकायत

पीड़ित ने बताया कि उसने जमालपुर के जीशान के खिलाफ शादी का वायदा कर यौन शोषण करने संबंधी शिकायत थाने में व सीएम पोर्टल पर दी थी। इसी की जांच करते हुए मुख्य आरक्षी इमरान ने उसे फोन करके नगला पटवारी चौकी पर बुलाया। जहां पूरी बात पूछने के बाद कहा कि वह आरोपी को बुलाकर पूछताछ करेगा।महिला को घर जाकर व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा। जब महिला ने इमरान को व्हाट्सएप कॉल की तो उसने प्रस्ताव रखा कि वह उसे अपने आपत्तिजनक फोटो भेजे। साथ में अगर वह उसके साथ होटल में चलकर संबंध बनाएगी तो वह उसे ईद पर कपड़े दिलवाएगा। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेज देगा।

इमोशनल ब्लैकमेल किया

आरोपी ने महिला के समुदाय का हवाला देकर बात न मानने पर मुख्य आरक्षी ने खुद का मरा मुंह तक देखने की धमकी दी। साथ में धमकी दी कि अगर किसी को बताया और कमरे पर चलकर संबंध नहीं बनाएगी तो उल्टा उसी पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज देगा। मुख्य आरक्षी के इस प्रस्ताव से दंग महिला ने एसएसपी को शिकायत दी। इसी शिकायत के क्रम में क्वार्सी में रिपोर्ट दर्ज कर इमरान को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार आरोपी अभी मथुरा ड्यूटी पर गया है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसके द्वारा दुष्कर्म मामले में दी गई शिकायत की जांच भी की जा रही है। 2006 बैच का मुख्य आरक्षी इमरान मूल रूप से मुजफ्फरनगर का है। फोन पर बातचीत में उसने आरोप बेबुनियाद बताए हैं।

Dhurandhar 2 ने पहले दिन तोड़े कई रिकार्ड, शाहरुख की ‘जवान’ को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria