विधान सभा में Yogi Adityanath बोले, सपा के लोग गाजी मेले का समर्थन करते हैं, जो भारत की संस्कृति को रौंदने आया था

Yogi Adityanath said in the Vidhan Sabha that the Samajwadi Party (SP) people support the Ghazi Mela, which came to trample on India's culture.

योगी ने कहा कि, यूपी को बीमारू राज्य कहकर लोग इसका मजाक उड़ाते थे। आज देश की जीडीपी में 9.5 फीसदी है।

लखनऊ। Cm Yogi Adityanathने सोमवार को विधानसभा में सपा पर जमकर बरसे सपा के लोग गाजी के मेले का समर्थन करते हैं, जो भारत की संस्कृति को रौंदने आया था। महाराज सुहेलदेव के नाम पर हमने विवि बनाया। ये लोग राम मंदिर का विरोध करते हैं, काशी विश्वनाथ का विरोध करते हैं। इन लोगों में भारत की आस्था का कोई सम्मान नहीं है। संभल, बरेली, बौद्ध तीर्थ, प्रयागराज, काशी, मथुरा समेत सभी तीर्थों का विकास किया जा रहा है। आज यूपी की पहचान देव दिवाली से होती है।

किसान सिर्फ वोट बैंक था

योगी ने कहा कि, यूपी को बीमारू राज्य कहकर लोग इसका मजाक उड़ाते थे। आज देश की जीडीपी में 9.5 फीसदी है। प्रति व्यक्ति आया तीन गुना हुई है। 8.5 वर्षों में कोई नया टैक्स नहीं लगाया, हां टैक्स चोरी रोकी है। आज रेवेन्यू सरप्लस प्रदेश के रूप में हम हैं। 2017 से पहले कृषि के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं थी। किसान सिर्फ वोट बैंक था। आज लागत कम उत्पादन ज्यादा है। आज किसान विकास का साथी है। जो भी पैसा होता है, डीबीटी के माध्यम के सीधे अन्नदाता के खातों में जाता है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से 95 हजार करोड़ से अधिक धनराशि यूपी के किसानों को दी गई है। आज ‘खेती की बात खेत में’ हो रही है। कृषि वैज्ञानिक जाते हैं, किसान से बात करते हैं। कृषि उत्पादन की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है। आज प्रदेश के अंदर 7727 गो आश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें 16 हजार से अधिक गवंश हैं। प्रदेश में 3 लाख 6 हजार करोड़ गन्ना किसानों को मूल्य का भुगतान किया गया।

96 लाख युवाओं को मिला रोजगार

आज ओडीओपी के माध्यम से उत्पादकों को बाजार से जोड़ा। 96 लाख एमएसएमई यूनिट में 96 लाख युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुला। जो सरकार अपने हस्तशिल्पियों का सम्मान नहीं करती, उसका सपा जैसा हाल होगा। निवेश की पहली शर्त सुरक्षा, दूसरी सुविधा और तीसरी शर्त पालिसी बनाकर उसका क्रियान्वयन करना है। आज यूपी में तीनों हैं। डबल इंजन सरकार से स्पीड आना भी स्वाभाविक है। पहले मात्र 14 हजार कारखाने थे। 2017 के बाद से इनकी संख्या 31 हजार पार कर गई है।

 

GodrejEnterprisesGroup ने भारत की डेटा सेंटर महत्वाकांक्षाओं को दी रफ्तार, स्केल्ड-अप और ग्रीन-रेडी समाधान पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria