White-collar terrorists : दो माह पहले लखनऊ आई थी डॉ. शाहीन सिद्दकी, पुलिस जोड़ रही कड़ी से कड़ी

Dr. Shaheen Siddiqui had come to Lucknow two months ago, police is connecting the dots

डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज के पड़ोसियों से नए सिरे से पूछताछ की जा रही है।

लखनऊ।White-collar terrorists  ऐतिहासिक लाल किले के क्षेत्र में हुए बम ब्लास्ट में संदिग्ध मानी जा रही डॉक्टर शाहीन सिद्दकी के तार अब नए सिरे से लखनऊ से जुड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ. शाहीन सिद्दकी दो माह पूर्व राजधानी आई थी। वह कहां ठहरी थी और किन लोगों से संपर्क किया था, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। उसके राजधानी आने की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी दी गई है। यह जानकारी मिलने के बाद डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज के पड़ोसियों से नए सिरे से पूछताछ की जा रही है।

कड़ी से कड़ी जोड़ी रही पुलिस

दिल्ली में आतंकी हमले और फरीदाबाद के डॉक्टरों के आतंकी माड्यूल की कड़ियों को जोड़ रही। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए राजधानी निवासी डॉ. परवेज अंसारी पर शक गहराता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे फरीदाबाद ले गई है, जहां तमाम एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। शुरुआती जांच में उसके बेहद कट्टरपंथी होने के सुराग तो मिले हैं, लेकिन फरीदाबाद माड्यूल में उसकी संलिप्तता का कोई ठोस सुराग अभी हाथ नहीं लगा है। अब जांच एजेंसियां उसके घर से बरामद मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप और हार्ड डिस्क को खंगालने में जुटी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परवेज का अपनी बहन डॉ. शाहीन और उसके मित्र डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में होने की जानकारी मिली है। हालांकि उसकी आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने की वजह से अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों को शक है कि वह फरीदाबाद के डॉक्टरों के उस माड्यूल का हिस्सा हो सकता है जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर देश के कई शहरों में आतंकी हमले अंजाम देने की साजिश रच रहा था।

वहीं दूसरी ओर सहारनपुर के अस्पताल में नौकरी करने वाले अनंतनाग निवासी डॉ. आदिल अहमद की शादी में गए उसके साथी डॉक्टरों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इस शादी में शामिल अन्य लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है। बता दें कि सहारनपुर के डॉ. बिलाल और डॉ. असलम जैदी के साथ परवेज भी इस शादी में शामिल होने के प्रमाण तलाशे जा रहे हैं। वहीं एटीएस ने परवेज के घर को बुधवार को भी खंगाला और उसकी अल्टो कार को कब्जे में ले लिया। वहीं एटीएस के अधिकारी आईबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा बताए गए संदिग्धों के ठिकानों पर छानबीन करने में जुटी है।

शादी से मिला था सुराग

बता दें डॉ. आदिल की शादी में उसके कई डॉक्टर मित्रों का जमावड़ा लगा था। विवाह समारोह के अगले दिन भारतीय सैनिकों को निशाना बनाकर धमकी भरे पोस्टर लगाए गए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं। जांच में डॉ. आदिल का इसमें हाथ होने के प्रमाण मिलने पर गहनता से छानबीन की गई तो फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद हुए। इसी मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज के राजधानी स्थित दोनों आवासों को खंगाला गया है। अब परवेज के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से ही उसकी संलिप्तता का पता चलेगा। जांच एजेंसियां इन गैजेट्स के जरिये यह भी पता लगा रही है कि बीते कुछ महीनों के दौरान वह कहां-कहां गया था और किन लोगों के संपर्क में था।

दिल्ली धमाके में बड़ा खुलासा: कार में था Terrorist Umar, डीएन जांच से हुआ साफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria