एक प्यार ऐसा भी: अवैध संबंध को वैध करने प्रेमी को गोद लिया, फिर उसी और उसके दोस्त से पति की करा दी हत्या

इटावा। यूपी के इटावा जिले से रिश्ते के कत्ल की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे पढ़कर एक बार आपकों भी यकीन नहीं होगा। यहां एक महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया, जिसकी जानकारी होने पर पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसके बाद महिला ने प्रेमी के घर में बेरोक- टोक आने का इंतजाम करने के लिए प्रेमी को गोद लेकर उसे अपना कानूनी रूप से बेटा बना लिया। इसके बाद दोनों की प्रेम लीला दिन रात चलने लगी।

पति को फिर शक हुआ तो वह दोनों के बीच में दीवार बनने लगा, इसके बाद महिला ने प्रेमी से बेटे बने युवक और उसके दोस्त से पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर से मोबाइल और सीसीटीवी के कैमरे के डीवीआर ले जाने के साथ महिला को बांधकर छोड़ गए। इसके बाद महिला ने शोर मचाकर पूरे गांव को जुटाया और पुलिस को झूठी सूचना दी कि उसके पति की गांव के दो लोगों ने हत्या कर घर में लूटपाट के बाद उसे बांधकर चले गए।

पुलिस के सामने नहीं चला झूठ

महिला पुलिस के सामने झूठी कहानी सुना डाली, कि गांव के दो लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस को उसकी बातों पर ​यकिन नहीं हो रहा था, इधर उसके बच्चे भी उसके डर से सच नहीं बात रहे थे। पुलिस जांच में उसका झूठ बेनकाब हुआ तो महिला टूट गई कि उसने ही गोद लिए बेटे और उसके दोस्त से पति की हत्या कराई,क्योंकि वह उसके प्रेम संबंध दीवार बन रहा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया तीसरे आरोपी विकास जाटव को तलाश रही है।

चार माह पहले लिया गोद

यह मामला इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के गपचिया गांव का है यहां तीन दिन पहले शुक्रवार रात अंजली जाटव ने पति मनोज जाटव की हत्या की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को अंजली के हाथ-पैर बंधे हुए मिले थे। महिला ने गांव के लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गांव निवासी मनोज जाटव की पत्नी अंजली का गांव के राहुल से अवैध संबंध थे। इस बात का मनोज जाटव को पता चल गया था। इसी कारण उसने घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। मनोज, राहुल की हत्या करना चाह रहा था। साजिशन उसने चार माह पहले राहुल को गोद लिया था।

शराब के नशे में था मनोज

महिला ने यह बात राहुल को बता दी थी। राहुल हरियाणा के फरीदाबाद में कपड़े का काम करता है। 13 नवंबर को मनोज दिल्ली से घर आया था। तभी अंजली ने राहुल को फोन करके घर बुला लिया।

राहुल ने अपने साथी गांव के ही विकास कुमार जाटव के साथ मिलकर 15 नवंबर की रात घर में सोते समय मनोज पर धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

हत्याकांड के बाद विकास दो मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर भाग गया। पूछताछ के बाद मनोज की पत्नी अंजली और राहुल पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बैट व हंसिया बरामद कर ली गई। कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। महिला ने बताया कि उसने पति की हत्या के लिए ढाई लाख की सुपारी दी थी, 27 हजार रुपये एडवांस दिए है, पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश मे जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tejasswi Prakash is dating Karan who is 9 …. Dhanashree’s song became a hit after divorce Know who is Ranya Rao who has been caught in gold smuggling Janhvi Kapoor ready to sizzle Manushi Chhillar is the new face of ‘Race 4’