TrinamoolCongress के 15 बैंक खातों पर लगा ताला, 1000 करोड़ फ्रीज होने के बाद बढ़ी ममता बनर्जी की मुश्किलें

15 Trinamool Congress bank accounts frozen; Mamata Banerjee's troubles mount after ₹1,000 crore is blocked.

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत इन खातों को पूरी तरह फ्रीज कर दिया।

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के बाद TrinamoolCongress सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ​पहले सांसदों—विधायकों ने बगावत किया।अब तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। ईडी की ओर से फ्रीज किए गए तीन बैंक खातों के खिलाफ पार्टी के एक गुट ने कलकत्ता हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की है। इन तीन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे हैं। याचिका पर अब 13 जुलाई को सुनवाई होगी। यह मामला राज्य पुलिस और ईडी की अलग-अलग जांच से जुड़ा है। सबसे पहले राज्य पुलिस के निर्देश पर निजी बैंक में मौजूद इन खातों से पैसे निकालने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत इन खातों को पूरी तरह फ्रीज कर दिया। इसके बाद मामला फिर हाईकोर्ट पहुंच गया।

राहत के बाद फिर मश्किल

बता दे कि इससे पहले ममता बनर्जी राज्य पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची थी। इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता गुट को इन खातों के इस्तेमाल की सीमित और सशर्त अनुमति दी थी। लेकिन अदालत के इस आदेश के कुछ ही समय बाद ईडी ने तीनों खातों को फ्रीज कर दिया। इससे मामला फिर उलझ गया।ईडी की कार्रवाई के बाद संबंधित गुट ने जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ में नई याचिका दायर की। अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। माना जा रहा है कि सुनवाई में यह साफ हो सकता है कि खातों पर लगी रोक जारी रहेगी या कुछ राहत मिलेगी।

12 और खातों पर भी लगी रोक

इस बीच तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के निर्देश पर विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों में मौजूद पार्टी के 12 अन्य बैंक खातों से भी पैसे निकालने पर रोक लगा दी गई। सूत्रों के मुताबिक, इन 12 खातों में 550 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा है। पहले से फ्रीज तीन खातों को जोड़ दें तो अब कुल 15 बैंक खाते जांच के दायरे में आ चुके हैं। इनमें जमा राशि करीब 1,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

27 सेकेंड में आठ बार मासूम को पटकने वाले Viraj the Killer को फांसी पर लटकाने की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां