Youth Murder : घर से लापता किशोर का पांच दिन बाद कुएं में मिला कंकाल,काल डिटेल से खुलेगा राज

Skeleton of Teenager Missing from Home Found in Well After Five Days; Call Details to Uncover the Mystery

घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

बुलंदशहर।Youth Murder  यूपी के बुलंदशहर थाना क्षेत्र के गांव छोटावास उर्फ अकरवास कनैनी में पांच दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव सड़ी-गली अवस्था में गुरुवार सुबह घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक सूखे कुएं में मिला। शव को छिपाने के लिए हत्यारों ने उसे मिट्टी और कूड़े से दबा दिया था। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर फोन कर बुलाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक अनमोल की मां रानी देवी ने बताया कि 29 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे अनमोल घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन। फोन सुनते ही अनमोल बिना किसी को कुछ बताए घर से चला गया। जब वह देर रात तक नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा तो परिजनों को चिंता हुई। बुधवार को मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी और फिर अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मोबाइल से खुलेगा राज

गुरुवार सुबह सात बजे ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो उन्हें पुराने कुएं से बदबू महसूस हुई। ग्रामीणों ने जब कुएं में झांककर देखा तो वहां कूड़े के नीचे कुछ दबा हुआ नजर आया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने जब कूड़ा और मिट्टी हटाई तो नीचे अनमोल का शव मिला। शव की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। अनमोल का शरीर गलना शुरू हो गया था, जिससे अंदेशा है कि उसकी हत्या उसी रात कर दी गई थी जिस रात वह लापता हुआ था।

वारदात की जानकारी मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मामूली विवाद और लड़की से बातचीत करने की रंजिश सामने आ रही है। 24 मार्च को अनमोल ने गांव के ही एक युवक के घर आई उसकी रिश्तेदार युवती से बात कराने की इच्छा जताई थी। अनमोल ने यह बात मजाकिया लहजे में कही थी, लेकिन आरोपी को यह नागवार गुजरी। आरोप है कि 29 मार्च की रात आरोपी युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अनमोल को घर से बुलाया। पहले उसे शराब पिलाई गई और जब वह नशे की हालत में हो गया तो उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए गए। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से शव को कुएं में फेंक दिया और ऊपर से कूड़ा डाल दिया।

मां की चीत्कारों से दहला गांव

शव मिलने के बाद अनमोल की मां रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध हो रही थीं और बस एक ही रट लगाए थीं, मेरा बेटा खाना छोड़कर गया था, उसे क्या पता था कि मौत बुला रही है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि अनमोल दो भाइयों में दूसरे नंबर का था, उसका बड़ा भाई दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वहीं, वारदात के बाद गांव में गम और गुस्से का माहौल है, जिसे देखते हुए पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची थी।

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला Shooter Ashu पु​लिस की तीन गोलियों से हुआ ढेर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother