Honor Killing बहन ने दूसरे समुदाय के युवक को हमसफर बनाने की ठानी तो भाई बना दुश्मन, इस तरह ली जान

When the sister decided to marry a man from another community, the brother turned enemy and took her life in this way.

बहन की जान लेने के बाद आरोपी भाई ने खुद पुलिस को सूचना देकर बुलाया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

संभल। Honor Killing 19 साल की रूपजहां अपने नाम की तरह ही चंचाल और परिवार की दुलारी थी, लेकिन उसे दूसरे समुदाय के युवक से प्यार करना इतना महंगा पड़ेगा उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा, कि जो भाई उसे जान से जाता प्यार करता है, वहीं उसकी जान ले लेगा। दरअसल जब ​परिवार वाले उसकी प्यार की राह में दीवार बनने लगे तो वह प्रेमी के साथ बुधवार को घर से चली गई। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह खोजकर घर लाए। गुरुवार रात भाई ने आक्रोश में उसका गला कसकर हत्या कर दी। बहन की जान लेने के बाद आरोपी भाई ने खुद पुलिस को सूचना देकर बुलाया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांव में उनकी बहन के इस कदम से काफी बदनामी हो रही थी। इसलिए हत्या कर दी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में शामिल दूसरे लोगों की साजिश की भी छानबीन की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर घटना की सूचना पर एएसपी कुलदीप सिंह और असमोली सीओ कुलदीप सिंह असमोली थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दो साल से चल रहा ​था प्रेम प्रसंग

रूप जहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से दो वर्ष से प्रेम— प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने सख्ती कर दी थी। बुधवार को किसी तरह वह असमोली थाने पहुंच गई थी। जहां परिजनों से जान का खतरा बताया था और बालिग होने का हवाला देते हुए प्रेमी के साथ रहने की बात कही थी। जिसके बाद प्रेमी युवक अपने साथ अमरोहा निवासी अपनी रिश्तेदार के घर उसे ले गया गया था।

बृहस्पतिवार की सुबह गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ युवती के परिजन अमरोहा के गांव निवासी युवक के रिश्तेदार के घर पहुंच गए और युवती को किसी तरह साथ ले गए। युवती के परिजनों ने कहा था कि गांव में बदनामी हो रही है। कुछ समय बाद शादी कर देंगे फिर किसी दूसरी जगह जाकर रह लेना।इस हवाले के बाद युवती परिजनों के साथ घर आ गई थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक ने बताया है कि उसके परिवार के सभी लोग एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। इसी दौरान बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी का कहना है कि इस घटना में जिस जिस की साजिश सामने आएगी। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

समझाने पर नहीं मानी तो मार डाला

रूप जहां के बड़े भाई ने पुलिस के सामने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ समय पहले हो गई थी। इसके बाद से लगातार समझाया लेकिन दूसरे समुदाय के युवक के साथ ही रहने की जिद करती थी। बुधवार को घर से ही चली गई। इससे गांव में काफी बदनामी हो गई थी। इसलिए हत्या करनी पड़ी। रूप जहां अपने तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। युवती के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में जिस-जिस की भूमिका सामने आएगी। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।

घर में बहू आने से पहले होने वाली सास भांजे के साथ गहने नकदी लेकर फरार, परिवार वाले परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria