Chaos in wedding पालतू कुत्ते के पीटने से नाराज दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, दोनों पक्ष में जमकर चले लात- घूसे

Angered by the beating of her pet dog, the bride refused to marry, leading to a heated exchange between both parties.

पुलिस ने दोनों पक्षों की सामान वापस कराके मामला शांत कराया। किसी भी पक्ष ने कार्रवाई की मांग नहीं की।

फतेहपुर।Chaos in wedding शादी की रस्म के दौरान एक बरात द्वारा दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटना इतना महंगा पड़ जाएगा, शायद किसी ने सोचा ही नहीं होगा। दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे और कुर्सियां चलने लगी। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कर कर दिया। बात थाने तक पहुंची तो पुलिस ने दोनों पक्षों की सामान वापस कराके मामला शांत कराया। किसी भी पक्ष ने कार्रवाई की मांग नहीं की।

खागा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक गेस्ट हाउस में विवाह होना था। लड़की पक्ष प्रयागराज से बस और चार पहिया वाहनों से शाम को गेस्ट हाउस पहुंचा। वर पक्ष भी धूमधाम से बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा। जयमाल समेत अन्य रस्में शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। भोर करीब चार बजे मंडप के नीचे दुल्हन को जेवर चढ़ाने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान मंडप से कुछ दूरी पर बंधा दुल्हन का पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आरोप है कि वर पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को पीट दिया। इस पर वधू पक्ष ने नाराजगी जताई, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं।मारपीट में वधू पक्ष से शुभम गुप्ता, ऋषभ केसरवानी और संगीता देवी के सिर फट गए और वे लहूलुहान हो गए। गेस्ट हाउस में बवाल होने पर शादी की रस्में रोक दी गईं।

पंचायत में हुआ समझौता

बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष फिर कोतवाली पहुंचे, जहां कस्बे के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। वर पक्ष के भी एक-दो लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने वधू से उसकी मंशा पूछी, जिस पर उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के मुख्य लोगों के बीच पंचायत हुई और एक-दूसरे को दिए गए उपहार व दान वापस किए गए। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Honor Killing बहन ने दूसरे समुदाय के युवक को हमसफर बनाने की ठानी तो भाई बना दुश्मन, इस तरह ली जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria