Yamuna Expressway किनारे बसाई जाएगी दो हाईटेक सिटी, 500-500 एकड़ भूमि अधिग्रहण की तैयारी

Two hi-tech cities will be built along the Yamuna Expressway, with 500 acres of land being acquired each.

प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित योजना भी तैयार कर ली गई है।

लखनऊ। Yamuna Expressway  प्रदेश सरकर ने प्रदेश के विकास के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। अब यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के विकास को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है। इन दोनों प्रस्तावित सिटीज के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित योजना भी तैयार कर ली गई है।

प्राधिकरण ने सेक्टर-5ए और सेक्टर-7 को इन परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित किया है। इसे मल्टीपर्पज औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें 70 प्रतिशत औद्योगिक उपयोग के लिए निर्धारित है। साथ ही आवासीय उपयोग के लिए अधिकतम 12 प्रतिशत, वाणिज्यिक उपयोग के लिए अधिकतम 13 प्रतिशत तथा संस्थागत सुविधाएं न्यूनतम पांच प्रतिशत तक निर्धारित हैं। इन सेक्टरों को एक इंटीग्रेटेड औद्योगिक सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है।

जापान सिटी के लिए सेक्टर-5ए ग्रेटर नोएडा में 500 एकड़ क्षेत्र प्रस्तावित है। इसी प्रकार सिंगापुर सिटी के लिए सेक्टर-7, ग्रेटर नोएडा में 500 एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है। इन सेक्टरों का विकास ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड पर किए जाने का प्रस्ताव है।

Car entered the canal औरैया में बेकाबू कार नहर में घुसी, महिला समेत तीन लोगों की डुबने से मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria