घर में बहू आने से पहले होने वाली सास भांजे के साथ गहने नकदी लेकर फरार, परिवार वाले परेशान

Before the daughter-in-law arrived at the house, the mother-in-law and nephew absconded with jewellery and cash, leaving the family distraught.

। महिला उन जेवरों सहित एक लाख रुपये नकद मायके से लेकर आ रही थी। आरोप है कि इन सभी सामान सहित भांजा मामी को ले गया है।

अलीगढ़। Woman absconds with nephew यूपी के अलीगढ़ से एक और महिला के रिश्तेदार के साथ भागने की कहानी सामने आई है। यह म​हिला भी बेटे की शादी से पहले भांजे के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। बता दें कि इससे पहले होने वाले दामाद के साथ भागी सपना देवी की कहानी काफी दिनों तक मीडिया में छाई हुई थी। पति महिला की तलाश के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

महिला के पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव में उसका भांजा रहता है। भांजा अक्सर घर आता था। 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी। वहां से लौटते समय उसका भांजा विक्रम मिल गया। वह बहला-फुसलाकर मामी को साथ ले गया। तभी से वह रिश्तेदारों से संपर्क कर महिला की तलाश में लगा रहा, लेकिन कोई पता नहीं चला। पति का आरोप है कि पूछने पर दूसरा पक्ष उसे उल्टा धमकाने लगे। उसने थाने में शिकायत की। 8 फरवरी को पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पति ने बताया कि 8 मार्च को उसके बेटे की शादी है। परिवार के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। बेटे की शादी के लिए उसकी ननिहाल वालों ने मंगलसूत्र, चेन, पायजेब, अंगूठी आदि जेवर भी खरीदे थे। महिला उन जेवरों सहित एक लाख रुपये नकद मायके से लेकर आ रही थी। आरोप है कि इन सभी सामान सहित भांजा मामी को ले गया है। इस मामले में विक्रम, केहरी, सुनीता, रूपकला, अजय, रेखा, मूलचंद, सेंकी, पप्पू को नामजद किया गया है। एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि मोबाइल नंबर आदि सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। महिला की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

Anti-Naxal operation सुरक्षाबलों ने बीजापुर के जंगल में पांच नक्सलियों को मार गिराया, 214 ठिकानों को किया ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria