Murder of a youth प्रेम विवाह के बाद पत्नी को विदा कराने ससुराल गए युवक को ससुर और सालों ने पीटकर ले ली जान

A young man who went to his in-laws' house to see off his wife after a love marriage was beaten to death by his father-in-law and brother-in-law.

राम सागर के भाई राहुल पर भी आरोपियों ने हमला किया, पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

लखनऊ। Murder of a youth प्रेम विवाह से नाराज घर वाले पहले बहाने से बेटी को घर ले आए, उसकी दूसरी शादी करने की तैयारी में ​थे, इसी बीच प्रेम विवाह करने वाले युवक को इसकी भनक लग गई। वह बड़े भाई के साथ पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल पहुंच गया, जानकारी होते ही ससुर और सालों ने चाकू और लात घूंसों से मार— मारकर उसे अधमरा कर दिया। बड़ा भाई उसे किसी तरह लेकर सीएचसी पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

पीलीभीत के माधौटांडा निवासी राम सागर (25) की सोमवार रात चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वह काकोरी के लालताखेड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी कामिनी से मिलने बड़े भाई राहुल गौतम के साथ आया थ। हत्या का आरोप राम सागर के दो साले, ससुर और एक रिश्ते के नाबालिक साले पर लगा है। राम सागर के भाई राहुल पर भी आरोपियों ने हमला किया, पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर ससुर और दो साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राम सागर और कामिनी के प्रेम विवाह से सभी आरोपी नाराज थे और इसी कारण वारदात को अंजाम दिया। मारपीट में घायल राहुल गौतम ने बताया कि छोटा भाई राम सागर (25) फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। कुछ वर्ष पहले कपड़े बेचने के दौरान लालताखेड़ा में उसकी मुलाकात कामिनी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया। दिसंबर 2024 में राम सागर ने चुपके से कामिनी से विवाह कर लिया और उसे साथ लेकर अपने गांव में रहने लगा।

बेटी को विदा करने से किया मना

कामिनी के घरवालों को जब इसका पता चला तो वे लोग राम सागर के घर पहुंचे और कामिनी को बहाने से साथ लेकर चले गए। बीच में राम सागर कामिनी को विदा कराने के लिए ससुराल भी गए थे, पर ससुराल वालों ने विदा करने से मना कर दिया था। राहुल ने बताया कि कामिनी का एक नाबालिग मौसेरा भाई बंथरा के लोनहा में रहता है। उससे राम सागर की फोन पर बातचीत हुई थी। उसी से पता चला कि कामिनी के घरवाले उसकी दूसरी शादी करने वाले हैं। दोनों भाई सोमवार को बाइक से पीलीभीत से काकोरी के लालताखेड़ा गांव पहुंचे और नाबालिग साले से मुलाकात की।

उसने दोनों को शराब पिलाई। इसके बाद कामिनी से मुलाकात कराने की बात कहते हुए लालताखेड़ा गांव में सुनसान जगह लेकर पहुंचा, जहां ससुर और सालों ने वार कर उसकी जान ले ली। जब बड़े भाई ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। वह शोर मचाते हुए सड़क की तरफ भागे। कुछ बाइक सवार मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। राहुल राहगीरों की मदद से घायल राम सागर को सीएचसी सरोजनीनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राहुल ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

Himanta Biswa Sarma मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री, बोले राहुल गांधी मानसिक ​रूप से बीमार, इलाज कराना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria