Bride absconds on wedding day फिरोजाबाद में बड़ी बहन के लिए आई बरात डोली चढ़ी छोटी बहन, जानिए पूरा मामला

In Firozabad, the wedding procession came for the elder sister, the younger sister got into the palanquin, know the whole story

परिवार की इज्जत बचाने के लिए छोटी बेटी ने आगे बढ़कर शादी की।

फिरोजाबाद। Bride absconds on wedding day यूपी के फिरोजाबाद में पिछले दिनों हुआ विवाह चर्चा का ​केंद्र बना हुआ है। दरअसल ​परिवार वालों ने बड़ी बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी की थी, लेकिन शादी वाले दिन वह घर वालों के मुंह पर कालिख पोतकर प्रेमी के साथ चली गई। इतना ही नहीं घर से एक लाख रुपये की नकदी और जेवर भी लेकर चली गई। इसके बाद परिवार की इज्जत बचाने के लिए छोटी बेटी ने आगे बढ़कर शादी की।

शादी वाले दिन प्रेमी संग चली गई दुल्हन

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाला व्यक्ति कपड़ों का कारोबार करता है। उसने बड़ी बेटी का विवाह वर्ष 2016 में मथुरा के गांव सोनई में किया था। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन दुल्हन के प्रेम प्रसंग के चलते उसके रिश्ते में दरार पड़ गई, रिश्ता टूट गया। इसके बाद परिजनों ने बड़ी बेटी का विवाह गत 13 फरवरी को हाथरस में तय किया। शादी भी हाथरस में ही होनी थी। घर में हल्दी-मेहंदी की रस्में पूरी हो चुकी थीं। जब हाथरस जाने के लिए घर वाले तैयार हुए। तभी सुबह साढ़े आठ बजे करीब दुल्हन घर से 1 लाख रुपये की नकदी एवं शादी के आभूषण लेकर अपने प्रेमी प्रशांत यादव के साथ चली गई।

छोटी बेटी ने लिया बड़ा फैसला

दुल्हन के अपने प्रेमी संग जाने की खबर परिवार और रिश्तेदारों को हुई तो घर में सन्नाटा पसर गया। जिस घर में शहनाई की गूंज थी, वहां मातम जैसा माहौल हो गया। अपने पिता की इज्जत बचाने के लिए कपड़ा कारोबारी की छोटी बेटी ने बड़ी बहन की जगह हाथरस जाकर उसी मंडप में बड़ी बहन की जगह सात फेरे लिए। क्षेत्र में हुई यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ओर बड़ी बेटी के इस कदम से परिवार खुद को शर्मशार महसूस कर रहा है वहीं छोटी बेटी के कदम की हर कोई सराहना कर रहा है। शिकोहाबाद पुलिस ने आरोपी युवक एवं युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Himanta Biswa Sarma मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री, बोले राहुल गांधी मानसिक ​रूप से बीमार, इलाज कराना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria