अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर Axis Bank ने किया महिला आत्मरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Axis Bank organized a women self-defense awareness workshop on International Women's Day

500 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा की जानकारी दी।

बिजनेस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, देश में निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक, Axis Bankने स्टडी हॉल फाउंडेशन के तहत प्रेरणा गर्ल्स स्कूल, लखनऊ में महिला आत्मरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। यह स्कूल शहरी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली वंचित लड़कियों को शिक्षित करने के लिए समर्पित है। उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सम्मान प्रकोष्ठ (1090) के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य युवतियों को आत्मरक्षा से संबंधित आवश्यक तकनीकों से सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता और व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर उनमें जागरूकता को बढ़ाना है। इस कार्यशाला में महिला एवं बाल सुरक्षा विंग (1090) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रुक्मणि वर्मा भी शामिल हुईं। उनके साथ एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी श्री कुणाल गुप्ता, सर्कल हेड- लखनऊ; विवेक सिंह, रीजनल हेड, ट्रस्ट एसोसिएशन सोसाइटी एंड क्लब्स- ) नॉर्थ 3 और अदिति चक्रवर्ती, सर्कल हेड, टीएएससी- लखनऊ सर्कल भी उपस्थित रहे।

आत्मरक्षा और सुरक्षा की जानकारी

500 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा की जानकारी इस पहल के तहत 500 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सिखाए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा और वे व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक हुईं। उन्हें संभावित खतरों की पहचान करने के तरीके बताए गए और सही तरीके से प्रतिक्रिया देने और सुरक्षा संसाधनों (जैसे 1090 हेल्पलाइन) तक पहुंचने के उपाय के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर अर्णिका दीक्षित, प्रेसिडेंट और हेड- ब्रांच बैंकिंग, एक्सिस बैंक ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस कार्यशाला का आयोजन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। हम केवल आत्मरक्षा प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और साहस भी पैदा कर रहे हैं। यह पहल हमारे उस व्यापक संकल्प का हिस्सा है, जिससे हम एक ऐसे समाज की कल्पना करते हैं, जहां हर महिला खुद को सुरक्षित, सशक्त और स्वतंत्र महसूस कर सके और बिना किसी झिझक के अपने सपनों को साकार कर सके।”
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Know who is Ranya Rao who has been caught in gold smuggling Janhvi Kapoor ready to sizzle Manushi Chhillar is the new face of ‘Race 4’ Benefits of eating raw garlic Launch of Rasha from Azad