लखनऊ में इंटरनेशनल डे फॉर क्लाइमेट एक्शन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागरूकता कार्यक्रम में लोगों से संवाद करते हुए अजय शर्मा व अन्य

24 अक्टूबर, 2024, लखनऊ । इंटरनेशनल डे फॉर क्लाइमेट एक्शन के अवसर पर सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) और अमलतास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जनमानस को जागरूक करना और जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में अमलतास के सचिव अजय शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जागरूकता और सामूहिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेगी। हम सभी को अपने स्तर पर जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।

इस अवसर पर सीड के सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर अभिषेक सिंह ने जागरूकता सत्र का संचालन करते हुए पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और सतत जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लखनऊ के नागरिकों को जलवायु कार्रवाई के प्रति प्रेरित करना और उन्हें इस दिशा में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours