गांधी जी के शहादत दिवस पर माले की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ’ मार्च

लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ मार्च

30 जनवरी 2023, लखनऊ।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आज भाकपा (माले) की ओर से लोकतन्त्र बचाओ संविधान बचाओ मार्च निकाला गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा जन संस्कृति मंच, आइसा और एपवा जैसे जन संगठन भी शामिल थे। मार्च की शुरुआत लालकुआं कार्यालय से हुई जिसे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक जाकर माल्यार्पण करना था। लेकिन इस मार्च को पुलिस ने हुसैनगंज चौराहा के पास रोक लिया जहां पर सभा के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर माल्यार्पण किया गया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज दिन के एक बजे पार्टी राज्य सचिव का0 सुधाकर यादव के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने लालकुआं पार्टी कार्यालय से लाल झंडा, तिरंगा, बैनर तथा गांधी जी की तस्वीर के साथ नारेबाजी करते हुए *लोकतन्त्र बचाओ संविधान बचाओ मार्च* निकाला। मार्च के नारे थे – बापू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिन्दा हैं, महात्मा गांधी अमर रहें, लोकतंत्र और संविधान विरोधी मोदी-योगी सरकार मुर्दाबाद, नफरत की राजनीति मुर्दाबाद, साम्प्रदायिक फासीवाद हो बर्बाद आदि।

इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव का0 सुधाकर यादव ने मोदी योगी सरकार द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए न जाने देने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार गांधी से इतनी डरी हुई है कि वह हमें गांधी प्रतिमा तक भी नहीं जाने दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस शख्सियत ने देश की आजादी और कौमी एकता के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया आज योगी सरकार हमें उनके पास जाकर माल्यार्पण करने तक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन में अंग्रेजों का साथ देने वाले आज राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।

सुधाकर यादव ने कहा कि आज मोदी योगी राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर मनुस्मृति पर आधारित समाज व्यवस्था बनाने का कुचक्र रचा जा रहा है जिसे देश के किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि लोकतन्त्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष में उतर पड़े।

सभा को जन संस्कृति मंच के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष कौशल किशोर ने भी संबोधित किया और कहा कि गांधी जी ने चरखा व तिरंगा को आजादी का प्रतीक बनाया था। इस संघर्ष से लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकार मिला। आज का प्रतीक बुलडोजर है। हर तरह की स्वतंत्रता को रौंदा जा रहा है। आज का दिन हमारे लिए संकल्प का दिन है। इस अवसर पर कौशल किशोर ने ‘गांधी’ कविता सुनाई। माले की राज्य कमेटी के सदस्य का0 राधेश्याम मौर्य और आइसा के शशांक ने भी सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन  पार्टी के जिला प्रभारी का0 रमेश सिंह सेंगर ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ऐक्टू के जिला मंत्री का0 मगन, ऐपवा नेत्री का0 कमला गौतम, का0 मंजू गौतम, जसम के सह सचिव राकेश कुमार सैनी, किसान नेता का0 छोटे लाल रावत, का0 रामसेवक रावत, का0रमेश शर्मा, का0दुर्गेशकुमार, आइसा के निखिल, समर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria