श्रवण कुमार निराला की गिरफ्तारी की आइपीएफ ने की कड़ी आलोचना

29 जनवरी 2024, लखनऊ। आई पी एफ की ओर से एस. आर. दारापुरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि अंबेडकर जन मोर्चा के संयोजक श्रवण कुमार निराला को गोरखपुर में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने कड़ी आलोचना की है। आईपीएफ ने सरकार से उनकी शीध्र रिहाई की मांग की है।
ज्ञात हो कि खेत मजदूरों, गरीबों और दलित, अति पिछड़ों के भूमिहीनों की आजीविका के लिए एक एकड़ जमीन और आवासीय भूमि का आवंटन करने की न्यायसंगत मांग पर आज चौरी चौरा के शहीद स्थल से अम्बेडकर जन मोर्चा ने शांतिपूर्ण यात्रा आयोजित की थी। जिसके कारण जन मोर्चा के संयोजक की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है। आईपीएफ ने कहा है कि सरकार को दमन की जगह जमीन देने की जायज मांग पर विचार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria