मिशन 2024: भाजपा ने 45 सदस्यीय नई टीम बनाकर, साधा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन, पढ़िए किसे मिली जिम्मेदार

84
Mission 2024: By forming a new 45-member team, BJP made regional and caste balance, read who got the responsibility
45 सदस्यीय टीम में 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 16 मंत्री बनाए गए हैं।

लखनऊ। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी हैं जो 24 घंटे संगठन को मजबूत करने पर काम करती हैं, बाकी पार्टियां केवल चुनाव के समय ही अपने पदाधिकारियों से वास्ता रखती हैं। इसी क्रम में यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने 2024 को ध्यान रखते हुए 45 सदस्यीय नई टीम की घोषणा की हैं, इस टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधा गया है। 45 सदस्यीय टीम में 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 16 मंत्री बनाए गए हैं।

इन्हें मिली दोबारा जिम्मेदारी

नई टीम में पंकज सिंह व विजय बहादुर पाठक समेत कई पदधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका मिला है। मनीष कपूर को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और भारत दीक्षित को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

उपाध्यक्ष : पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, देवेश कुमार कोरी व त्रियंबक त्रिपाठी।

महामंत्री : गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्या, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष यदुवंश और राम प्रताप सिंह चौहान।

मंत्री : शंकर गिरी, डॉ. चंद्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मिकी, बसंत त्यगी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती।

छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति

नई टीम में छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इनमें कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र, दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र और शहजानंद राय को गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रकाश पाल को कानपुर-बुंदेलखंड, द्रुवविजय सिंह शाक्य को ब्रज और सतेंद्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here