धौलपुर में गृह क्लेश तंग से दंपती ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

122
Couple hanged due to domestic conflict in Dholpur, wife's death, husband's condition critical
सूचना मिलने पर कंचनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

बाड़ी।राजस्थान के बाड़ी में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक दंप​ती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद की वजह से पत्नी ने पहले फंदे पर लटक कर जान दे दी। पत्नी की मौत के बाद दुखी पति ने भी फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर कंचनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

धौलपुर किया रेफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पवेसुरा गांव के निवासी बृजपाल ठाकुर(30) और उसकी पत्नी विमलेश(24) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद बृजपाल खेत पर काम करने के लिए चला गया था। तभी पीछे से विमलेश ने कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वही जब बृजपाल को इस बात का पता लगा तो उसने भी खेत पर पेड़ से फांसी लगा कर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बृजपाल को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे धौलपुर रेफर कर दिया।

3 साल पहले हुई थी शादी

विमलेश की शादी बृजपाल के साथ 3 साल पहले हुई थी। विमलेश के 2 साल की बेटी है। वहीं उसकी बहन ज्योति की भी बृजपाल के बड़े भाई के साथ शादी हुई थी। घटना को लेकर विमलेश के पिता पप्पू भदोरिया पुत्र गोपाल जाति ठाकुर निवासी किरावली ने कंचनपुर थाने पर रिपोर्ट दी और बेटी की आत्महत्या को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here