पत्नी को छोड़ साली के साथ घर बसाया,​ फिर भी नहीं जमा तो दोनों ने कर ली खुदकुशी

146
Left his wife and settled down with his sister-in-law, but still did not agree, both committed suicide
एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि मृतक ने पहले गला दबाकर पत्नी की हत्या की है।

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में सनसनीखेज मामला शुक्रवार को सामने आया, यहां एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब कमरे के अंदर पति—पत्नी का शव मिला। महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि पति का शव फंदे से लटका था। पुलिस पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने कमरा तोड़कर शव को बाहर निकाला। वहीं एक साथ पति -पत्नी की मौत से गांव में मातम पसर गया। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि मृतक ने पहले गला दबाकर पत्नी की हत्या की है। इसके बाद उसने खुद को भी फांसी लगा ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और स्पष्ट हो जाएंगे। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भट्‌ठे पर मजदूरी करता था

बरला थाना क्षेत्र के गांव दतावली निवासी बबलू (30) भट्‌ठे पर मजदूरी करता था। वह अपनी पत्नी पार्वती के साथ घर पर रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पार्वती ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पत्नी के आत्महत्या करने के बाद बबलू ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। खुद भी गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली। जिस तरह पत्नी की डेड बॉडी चारपाई पर पड़ी थी, इससे लग रहा कि पति ने पहले पत्नी को फांसी से उतार कर बचाने की कोशिश की होगी। लेकिन, जब नहीं बचा सका तो खुद भी फांसी पर लटक गया।

पत्नी को छोड़ साली के साथ बसाया था घर

सात साल पहले बबलू का विवाह कासगंज के थाना साहबर के गांव मुरली नगला निवासी रानी से हुआ था। जिसके बाद उनके दो बच्चे भी हुए। इसी दौरान बबलू के प्रेम संबंध साली पार्वती से हो गए। वह अपनी साली को लेकर गांव से फरार हो गया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे और दो साल पहले गांव वापस लौट आए। घर में रहने लगे। इसके बाद बबलू की पहली पत्नी रानी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। पार्वती से भी बबलू की तीन बेटियां हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि बबलू का शुक्रवार को पार्वती से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने उसे पीट दिया था। वह ट्रैक्टर लेकर अलीगढ़ आ गया था। इस दौरान पार्वती ने घर में फांसी लगा ली। जब बबलू वापस पहुंचा और उसने पार्वती को देखा तो कमरा बंद करके खुद की जान भी दे दी।मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि मृतक ने पहले गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या की है। जिसके बाद उसने खुद को भी फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और स्पष्ट हो जाएंगे। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here