हाथों में मेहंदी सजा रही दुल्हन का अश्लील फोटो हुए वायरल, दूल्हे ने बारात लाने से किया मना

144
Obscene photos of the bride decorating her hands with henna went viral, the groom refused to bring the wedding procession
बारात न आने से दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया

अलीगढ़। जिले का एक परिवार अपनी लाडली के हाथ पीले करने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी गुरुवार शाम को बरात आनी थी। घर में बरातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी, तरह -तरह के पकवान बन रहे थे। दूल्हे के घर में भी बारात ले जाने की तैयारी थी। इसी बीच दुल्हन का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह फोटो दूल्हे पक्ष के लोगों के भी मोबाइल पर पहुंच गए। दुल्हन के अश्लील फोटो देख हर किसी के होश उड़ गए, जानकारी होने पर दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। बारात न आने से दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया, वह अब केवल रोए जा रही हैं।

दुल्हन के घर में मचा हड़कंप

जैसे ही दुल्हन के घर में उसके फोटो वायरल होने की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थी, इस बीच दूल्हे वाले भी वहां पहुंच गए और रिश्ता नहीं करने की बात कहने लगे। जैसे ही दुल्हन को रिश्ता टूटने की जानकारी हुई तो वह बदहवास हो गई। वहीं युवती के परिजनों ने एक युवक पर युवती के फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। वहीं देर शाम तक वर-वधू पक्ष के बीच समझौता का प्रयास चलता रहा है, लेकिन दूल्हे वाले शादी करने को तैयार नही हो रहे है।वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि दुल्हन के अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। दुल्हन के घर वालों ने एक युवक पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। जांच अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here