वैलेंटाइन डे पर प्रेमी से मिलकर लौटी युवती को पति ने पुलिस के सामने मारी गोली,मौत

178
Girl returned from meeting lover on Valentine's Day, husband shot dead in front of police
गोली माथे पर मारी गई थी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

मथुरा। आज पूरे ​विश्व में वैलेंटाइन डे यानि प्रेम दिवस मनाया जा रहा हैं, इसे प्रेमी- प्रेमिका के मिलन का दिन कहा जाता है। आज प्रेम​दिवस पर मथुरा की एक विवाहिता को प्रेमी से मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मथुरा के गांव भाहई में मंगलवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली माथे पर मारी गई थी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गांव भाहई निवासी गंगा सिंह की पत्नी सोनिया (29) आठ महीने अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार सुबह पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने 112 पर कॉल कर दिया। पुलिस गांव पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी।

घर के अंदर बुलाया पत्नी को

महिला अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस के साथ में चलने लगी। तभी पति ने घर में कपड़े रह जाने की आवाज लगाई। सोनिया घर के अंदर घुसी तो पति ने उसके माथे पर गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति गंगा सिंह मौके से भाग गया।

पति की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही एसएसपी शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वारदात के समय पुलिस घर के बाहर खड़ी हुई थी। महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। घर के अंदर पति ने महिला की हत्या की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी टीम लगाई गई है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here