कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जमकर चले हाथ, आपस में भिड़े कांग्रेसी, बुलानी पड़ी पुलिस

116
In the Bharat Jodo Yatra of Congress, there was fierce fighting, Congressmen clashed with each other, police had to be called
कांग्रेस के शम्मी कपूर और पप्पू त्रिवेदी के साथ तू -तू, मैं-मैं के बाद जमकर मारपीट हुई है।

पटना। राजनीति में फिर से पैर जमाने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा नि​काल रही हैं,लेकिन पटना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमकर लात घूसे चले। इस दौरान लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलानी पड़ी। इस दौरान एक-दूसरे की गिरेबां पकड़कर जान से मारने की धमकी भी। मारपीट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के सामने ही हुई।मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। यात्रा बांका से पटना पहुंची थी। यहां पर कांग्रेसी नेताओं को पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांग्रेस के शम्मी कपूर और पप्पू त्रिवेदी के साथ तू -तू, मैं-मैं के बाद जमकर मारपीट हुई है।

वीआईपी लॉबी में बैठने और तख्त साहिब के दर्शन और माथा टेकने को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। विवाद यात्रा में शामिल और स्थानीय कांग्रेसी नेताओं में हुआ। लोकल कांग्रेसियों ने वीआईपी के लिए अलग व्यवस्था की थी। इसको लेकर यात्रा में शामिल कांग्रेसी गुस्सा हो गए और मारपीट करने लगे।

प्रदेश स्तर के कई नेता थे मौजूद

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा के सामने नेताओं ने अनुशासन तोड़ दिया। मारपीट के दौरान एक दूसरे को अपशब्द भी कहते नजर आए। गुरुद्वारा में घुसने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने यह दोनों गाली गलौज और मारपीट करते नजर आए।हालांकि बाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मामले को बढ़ता देखकर वहां से निकल गए।

राहुल और प्रियंका को न्योता

बिहार में भारत जोड़ा यात्रा 5 जनवरी को बांका के मंदार पर्वत से शुरू हुई थी। यात्रा की शुरुआत में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे। यात्रा का समापन गया में होना है। इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बिहार कांग्रेस ने न्योता भेजा है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here