रामजन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी भरे फोन के बाद प्रशासन हुआ चकरघिन्नी

248
Administration got upset after threatening phone call to bomb Ram Janmabhoomi
धमकी एक बार​ फिर फर्जी निकली। लेकिन पुलिस फोन करने वाले को तलाश रही है।

अयोध्या। अयोध्या में निर्माणाधीन रामजन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी गुरुवार को अलसुबह मिली है, इसके बाद पूरा प्रशासन दिन भर चकरघिनी बना रहा है। हालांकि धमकी एक बार​ फिर फर्जी निकली। लेकिन पुलिस फोन करने वाले को तलाश रही है। रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में रहने वाले मनोज कुमार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर यह धमकी दी है। उनकी सूचना पर रामजन्मभूमि थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले में एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि धमकी किसने दी है।

10 बजे तक बम से उड़ाने की दी थी धमकी

पुलिस ने बताया कि रामलला सदन में रहने वाले मनोज कुमार जो कि वर्तमान में प्रयागराज माघ मेले में हैं। गुरुवार की सुबह करीब 5 उनके मोबाइल पर एक फोन आया। जब मनोज ने उनसे पूछा कि आप कौन हैं? कहां से बोल रहे हैं, तो फोन करने वाले ने कहा कि मैं दिल्ली से बोल रहा हूं। आज सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दूंगा। इसकी सूचना मनोज ने थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

धमकी के बाद अयोध्या में अलर्ट

राम जन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रवेश मार्गों पर आने जाने वाले लोगों की चेकिंग की गई है। जिस नंबर से फोन किया गया था। उस नंबर को ट्रेस कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही फोन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे पहले 25 जुलाई 2022 को भी अयोध्या में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। दरअसल एक व्यक्ति ने सहादतगंज के हनुमान मंदिर में बम की फर्जी सूचना दी थी। इसके साथ ही मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। जिसके बाद आरोपी अनिल कुमार को हिरासत में लिया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी नशे में था। उसने मंदिर से जुड़े लोगों को परेशान करने के मकसद से ये ऐसा किया था।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here