Mini auction: सैम करन विदेशी तो मयंक सबसे महंगे भारतीय, 10 खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा

137
Mini auction: Sam Karan foreigner, Mayank most expensive Indian, money rained on 10 players
सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सदस्य रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क। खेल और मनोरंजन के कॉकटेल आईपीएल के आगामी सीजन के लिए छोटी नीलामी कोच्चि में शुक्रवार को हुई। इस नीलामी में इंग्लैंड स्टार के सैम करन को अब तक की सबसे ज्यादा कीमत मिली, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

इससे पहले केएल राहुल (17 करोड़ रुपये) आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पिछले साल ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, नीलामी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सदस्य रहे हैं।वहीं भारत की ओर से मयंक अग्रवाल सबसे महंगे रहे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

सैम करन के बाद कैमरन ग्रीन पर जमकर बोली लगी। ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। ग्रीन पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। मुंबई ने उन्हें कीरोन पोलार्ड की जगह भरने के लिए टीम में शामिल किया है।

चेन्नई ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा

ग्रीन के बाद बेन स्टोक्स पर पैसों की बारिश हुई। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टोक्स इससे पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके हैं। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उनके लिए लखनऊ सुपरजाएंट्स और चेन्नई के बीच जमकर बोली लगी। अंत में चेन्नई ने बाजी मार ली।दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा। पूरन पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद में थे और खराब फॉर्म में थे। वह कई मैचों में शून्य पर आउट हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here