भांजे के प्यार में पागल हुई महिला पति व दो बच्चों को छोड़कर हुई फरार,बोली अब उसी के साथ रहूंगी

143
Madly in love with her nephew, the woman eloped leaving her husband and two children, now she will be with him
पिछले दिनों प्रेमनगर थाने में एक महिला ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

झांसी। प्यार करने वालों की नजर में जब कोई जंच जाए तो उसे कोई और नहीं जंचता ऐसे में उसे अपनी संतान भी प्रिय नहीं लगती हैं। कुछ ऐसा ही मामला यूपी की झांसी में देखने को मिलता हैं। यहां एक महिला का दिल अपने भांजे पर आ गया, इसके बाद वह पति और बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ रहने की जिदद पर अड़ गई, इसके बाद वह फरार हो गई। युवक की मां ने पुलिस में बेटे के लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।दरअसल, झांसी जिले के प्रेमनगर थाना इलाके में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई। यह मामला आजकल महानगर में सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों प्रेमनगर थाने में एक महिला ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

झांसी से भागकर दतिया को बनाया ठिकाना

महिला ने बताया था कि उसका बेटा घर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। इस पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई।पुलिस को युवक की लोकेशन मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो युवक अपनी सगी मामी के साथ मिला।पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। पुलिस दोनों को झांसी ले आई। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाया गया। परिजन दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन वह साथ में रहने को अड़े हुए हैं। पूछताछ में मामी ने खुलासा किया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती है। उसे भांजे से प्यार है। परिजनों और पुलिस के सामने दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here