राहुल गांधी की यात्रा बनीं हाथ मिलाने का जरिया, धक्का मुक्की में दिग्गी राजा जमीन पर गिर पड़े

137
Rahul Gandhi's journey became a means of shaking hands, Diggi Raja fell on the ground in a push
दिग्विजय सिंह उर्फ दिग्गी राजा जमीन पर गिर गए, हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत संभालते हुए उठाया।

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज है। जहां से भी यात्रा गुजर रही है, वहां से बड़ी संख्या में युवा जुड़कर राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेकर यादगार बनाना चाहते है। इसी चाहत की चक्कर में शनिवार सुबह यात्रा के दौरान हुई ​धक्का मुक्की मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उर्फ दिग्गी राजा जमीन पर गिर गए, हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत संभालते हुए उठाया।

दिग्विजय सिंह ने जताई नाराजगी

एमपी में यात्रा के चौथे दिन बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। तभी अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई। टी-ब्रेक के बाद राहुल मनिहार की तरफ पैदल चलने लगे।

आगे यात्रा खरगोन जिले के मनिहार, बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। राहुल यहां आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर काे नमन करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर उनके साथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, पूर्व CM कमलनाथ, पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here