रामपुर उपचुनाव: मतदान से पूर्व आजम के मीडिया प्रभारी ने भाजपा की ली सदस्यता

149
Rampur by-election: Azam's media in-charge took BJP membership before voting
भाजपा आजम खां के किले की घेरेबंदी करने में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा सपा में बड़ी सेंधमारी कर रही है।

रामपुर। कभी रामपुर की राजनीति के केंद्र रहे आजम खान के हाथ से अब सबकुछ रेत की तरह फिसलता जा रहा है। पहले अपराधों में दर्ज हुए मुकदमे, फिर जेल, इसके बाद विधायकी गई। अब उनके करीबी भी साथ छोड़ रहे है। लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद विधानसभा का उपचुनाव भी भाजपा के पक्ष में जाता दिख रहा है। दरअसल आजम खां के मीडिया प्रभारी रहे शानू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी रामपुर के दौरे पर हैं। भाजपा आजम खां के किले की घेरेबंदी करने में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा सपा में बड़ी सेंधमारी कर रही है।

बीजेपी अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रामपुर पहुंच गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर पहुंचे भूपेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने रामपुर पहुंचने के बाद आंबेडकर पार्क के पास पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वो ज्वालानगर पहुंचे, जहां कार्याकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रास्ते में भी जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी की घोषणा के बाद सपा में बगावत के सुर उठ रहे हैं। कई नेता खुलकर बोल रहे हैं। कुछ चुपचाप पाला बदल लेने की तैयारी में है। कुछ ही घंटों के अंदर सपा के कई नेता पाला बदल सकते हैं। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही थी। कई सपाई लाल टोपी उतारकर भगवा पटका धारण करेंगे। हालांकि इनमें से कई के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज है।

इसे भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here