एटा। यूपी के एटा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने दोस्त की बहन से तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर दिया इसके बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। यह मामला थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव का है। यहीं की रहने वाली महिला के घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है।
महिला का आरोप है कि वीरेश निवासी इखोना थाना ढोलना कासगंज उसके भाई का दोस्त है। वीरेश का उसके घर आना जाना था। कुछ महीने पहले जब वह अकेली थी तो आरोपी उसके घर में जबरन घुस आया। और तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी डरा-धमकाकर लगातार अवैध संबंध बनाता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसका पता वीरेश को चला तो उसने महिला का गर्भपात करा दिया।
पीड़िता का कराया गर्भपात
इस दौरान आरोपी वीरेश की हरकतें लगातार जारी रहीं। धमकी के चलते पीड़िता ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद पीड़िता का सब्र जवाब दे गया। उसने थाना मिरहची जाकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी छतरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के भाई का दोस्त था। इसी बीच दोनों के बीच में संबंध स्थापित हो गए। मामला डेढ़ वर्ष पुराना बताया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें…