लखनऊ: 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, आयोजन 27 अक्टूबर से,

131
राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा में स्थित बड़ी भुइयन माता मंदिर एक बार फिर से 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का साक्षी बनने जा रहा है।

लखनऊ। राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा में स्थित बड़ी भुइयन माता मंदिर एक बार फिर से 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का साक्षी बनने जा रहा है। अब 27 अक्टूबर यानि गुरूवार से अगले दस दिनों तक यहां आस्था का सैलाब उमड़ता दिखाई देने वाला है।

दरअसल यहां 27 अक्टूबर से 10वां 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ आयोजन आरंभ होने जा रहा है। आयोजन के पहले दिन भव्य कलश यात्रा के बाद यज्ञ का शुभांरभ होगा। वहीं 7 नवंबर, 2022 को पूर्णाहुति के साथ यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होगा। इसके अगले दिन 8 नवंबर को मंदिर परिवार में भव्य भंडारा व वार्षिक मेला के साथ पूरे आयोजन का समापन होगा।

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा भव्य अनुष्ठान का शुभारंभ

पूरे आयोजन के दौरान रामलीला व कथा का भी आयोजन किया जाएगा। इस बाबत माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनन्द गिरि ने बताया कि लोगों में सद्बुद्धि, सद् व्यवहार तथा धर्म का विकास ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यहां यह आयोजन दसवीं बार हो रहा है। आयोजन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का आरंभ होगा।

भण्डारा व वार्षिक मेले के साथ संपन्न होगा भव्य समागम

बताया गया कि इसी दिन अग्नि स्थापना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि ने बताया कि कि 29 अक्टूबर को रामलीला व कथा का आयोजन आरंभ होगा। वहीं 7 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न होगा। अगले दिन 8 नवंबर को यहां भव्य भण्डारा के साथ वार्षिक मेले का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही यहां दस दिनों तक चलने वाले इस भव्य समागम का समापन हो जाएगा।

यूं रहेगा कार्यक्रम का आयोजन

कलश यात्रा व यज्ञ शुभारंभ : 27 अक्टूबर,2022 गुरूवार, प्रात: 11 बजे एवं सायं 6 बजे (अग्नि स्थापना)।,रामलीला व कथा: 29 अक्टूबर,2022 शनिवार, सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक।,पूर्णाहुति: 7 नवंबर,2022, सोमवार, प्रात: 10 बजे।,भण्डारा व वार्षिक मेला: 8 नवंबर, 2022, मंगलवार प्रात: 11 बजे से।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here