दरिंदगी:संतकबीर नगर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म,दी जान से मारने की धमकी

154
Crime: Gang rape with a girl in Sant Kabir Nagar, threatened to kill her
मामले की जांच में जुटी पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

संतकबीर नगर। योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश में महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। आज संतकबीर नगर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो युवक युवती को घर से उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे चाकू का भय दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में मुकामी पुलिस ने एक ज्ञात और एक अज्ञात समेत दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दी जान से मारने की धमकी

अनुसूचित जाति की युवती के साथ चाकू की नोक पर आरोपितों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना होने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है। बेलहर थाने में दी गयी तहरीर में एक गांव की अनुसूचित जाति की मां ने यह उल्लेख किया है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी शुक्रवार को घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही अजय कुमार यादव व एक अज्ञात युवक घर में घुस गए। ये लोग चाकू का भय दिखाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगे। विरोध करने पर इन्होंने बेटी को जान से मार डालने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

देर शाम घर पहुंचने पर बेटी ने रोते-बिलखते हुए उन्हें सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना के बारे में जानकारी दी। यह बात सुनकर वह अवाक रह गयी। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने कहा कि पीड़ित मां की तहरीर पर अजय व दूसरे अज्ञात आरोपित के खिलाफ एससी-एसटी व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल जांच के लिए युवती को अस्पताल भेजा दिया। इस मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।

 आरोपित गिरफ्तार

युवती से छेड़खानी व आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपित को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि मिर्जापुर निवासी शेखर विश्वकर्मा ने युवती से छेड़खानी करने के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर उसका आपत्तिनक वीडियो वायरल कर दिया था। पी​ड़ित ने राजघाट थाने में छेड़छाड़ धमकी देने और आइटी एक्ट एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना कोतवाली थाना पुलिस कर रही थी।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here