बड़ा हादसा: केदारानाथ में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की मौत

196
Major accident: Helicopter carrying pilgrims crashes in Kedarnath, seven people died
घने कोहरे की वजह से हेलिकॉप्टर जमीन से टकरा गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई।

देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम आज एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में साल लोगों की मौत हो गई। दरअसल मौसम खराब होने की वजह से श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है। घने कोहरे की वजह से हेलिकॉप्टर जमीन से टकरा गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई।

हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशेन के बेल कंपनी का है। हेलिकॉप्टर ने सुबह 11.25 बजे केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद गरुड़चट्टी के पास वह क्रैश हो गया। कुछ फोटोज और वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें हेलिकॉप्टर का मलबा, आग और स्थानीय लोग दिखाई पड़ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

मृतकों में यह शामिल: पूर्वा रामानुज, कृति ब्राड, उर्वी, सुजाता, प्रेम कुमार, कला, और पायलट अनिल सिंह। इनमें से पूर्वा, कृति, उर्वी गुजरात के हैं, पायलट अनिल महाराष्ट्र के हैं। बाकी तीन तमिलनाडु के हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताया

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में हेलिकॉप्टर का दुर्घटनाग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम राज्य सरकार के टच में है और हादसे में नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाकर रख रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंची है।आर्यन एविएशेन का यह हेलिकॉप्टर बेल कंपनी का है। इस Bell 407 में पायलट समेत अधिकतम 6 लोग सवार हो सकते हैं। इस हेलिकॉप्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर VT SVK था।

2013 में हुआ था बड़ा बड़ा हादसा

25 जून 2013 को केदारनाथ में सबसे बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ था। उसी साल राज्य सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा था। बाढ़ में फंसे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सेना का एक MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। हादसे की वजह खराब मौसम बताई गई थी। इसमें पायलट, कोपायलट समेत 20 जवान शहीद हुए थे।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here