महिला एशिया कप: भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर सातवीं बार बनीं चैंपियन

202
Women's Asia Cup: India beat Sri Lanka by eight wickets to become champions for the seventh time
भारतीय टीम ने मात्र दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप में आज भारतीय महिलाओं के सामने श्रीलंका की टीम चारों खाने चित्त हो गई। भारतीय टीम के सामने श्रीलंका की पूरी टीम 65 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसे भारतीय टीम ने मात्र दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। इस तरह भारतीय महिला टीम ने सातवीं बार महिला एशिया कप अपने नाम किया।

स्मृति ने की शानदार बैटिंग

भारत का पहला विकेट गिर चुका है। शेफाली वर्मा आठ गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्ज ने बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवाया। वह चार गेंदों में दो रन बना सकीं। श्रीलंका द्वारा मिले 66 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की है।

65 रन ही बना सकी श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 65 रन बनाए हैं। सातवीं बार महिला एशिया कप जीतने के लिए भारत के सामने 66 रन का लक्ष्य है। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 18 रन इनोका रणवीरा ने बनाए। वहीं, भारत के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। कप्तान चमारी आटापट्टू और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी की सलामी जोड़ी ने काफी धीमी शुरुआत की। तीसरे ओवर में आठ रन के स्कोर पर श्रीलंकाई टीम को पहला झटका लगा है। कप्तान चमारी अटापट्टू 12 गेंदों में छह रन बनाकर रन आउट हुईं। यहीं से श्रीलंका का पतन शुरू हो गया। नौ रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा।

रेणुका सिंह ने माधवी को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने पांच गेंद में एक रन बनाया। इसी स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज संजीवनी दो गेंदों में चार रन बनाकर रन आउट हुईं। अगली ही गेंद पर रेणुका ने हसिनी परेरा को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया और श्रीलंका के चार विकेट गिर गए। पावरप्ले के अंदर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। रेणुका ने कविशा दिलहारी को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया।

पुछल्ले बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया

राजेश्वरी गायकवाड़ ने नीलाक्षी डी सिल्वा को बोल्ड करके भारत को छठी सफलता दिलाई। नीलाक्षी ने आठ गेंदों में छह रन बनाए। इस समय श्रीलंका का स्कोर 18 रन था। स्नेह राणा ने अपनी ही गेंद पर शेहानी का कैच पकड़ श्रीलंका को सातवां झटका दिया। इस समय श्रीलंका का स्कोर 25 रन था।

अंत में पुछल्ले बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। रानासिंघे 20 गेंदों में 13 रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ का शिकार बनी। स्नेह राणा ने सुगंधिका कुमारी को बोल्ड कर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। सुगंधिका ने 24 गेंदों में छह रन बनाए। हालांकि, आखिरी विकेट के लिए कुलसूर्या और रणवीरा ने 22 रन की साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर 66 रन तक पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here